फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railway block on lalfathak

आज लालफाटक पर सात घंटेका रहेगा ब्लॉक

Sun, 10 Apr 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
railway block on lalfathak
बरेली। लालफ ाटक ओवरब्रिज पर अंडर पास निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड ने सात घंटे का ब्लॉक दिया है। रविवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लालफाटक से होकर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। इसके अलावा कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजनेट भी की र्गइं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को छह घंटे के ब्लॉक के दौरान बरेली-चंदौसी रेलमार्ग पर अंडरपास का काम पूरा किया गया था। इसमें आठ सेगमेंट बॉक्स रखे गए हैं। रविवार को रेलवे बोर्ड ने मेन लाइन दिल्ली-लखनऊ पर सात घंटे का ब्लॉक दिया है। लिहाजा सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक पॉवर और ट्रैफि क सिस्टम ब्लॉक रहेगा। रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग ट्रैक को हटाकर अंडरपास के लिए खोदाई कराए। इसके बाद 10 सेगमेंट बॉक्स लगाए जाएंगे। अंडरपास तैयार होने के बाद ही लालफ ाटक ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का काम शुरू होगा, ताकि ट्रैफिक आसानी से निकल सके। ब्लॉक के दौरान मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के मुताबिक ब्लॉक के दौरान ट्रेन नंबर 04379-04380 रोजा-बरेली पैसेंजर (स्पेशल) अप-डाउन दोनों रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
20506 नई दिल्ली-डिबरूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन बरेली और मुरादाबाद में रद्द रहेगी।
12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई में रद्द रहेगी।
टनकपुर से चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर में रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मूतवी से चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस सहारनपुर-मेरठ-खुर्जा जंक्शन-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
सिंगरौली से चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस शाहजहांपुर-पीलीभीत के रास्ते चलाई जाएगी।
हावड़ा से चलने वाली हावड़ा-देहरादून 12369 कुंभ एक्सप्रेस शाहजहांपुर-पीलीभीत-बरेली जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।
डिब्रूगढ़ से चलने वाली 15909 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस शाहजहांपुर-पीलीभीत-बरेली जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।
13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस और लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस रीशेड्यूल कर चलाई जाएंगी।
नई दिल्ली से चलने वाली 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस रेग्युलेट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed