फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway

रविवार तक इंटरसिटी, पद्मावत और फैजाबाद एक्सप्रेस रद्द

Fri, 19 Jul 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Railway
बरेली। नई दिल्ली से तिलक ब्रिज सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते इंटरसिटी, पद्मावत और फैजाबाद एक्सप्रेस को 19 से 21 जुलाई तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन ट्रेनों के रूट भी बदले हैं।
विज्ञापन

फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस (14205/14206) और प्रतापगढ़ दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस (14207/14208) 18 से 20 जुलाई, बरेली नई दिल्ली इंटरसिटी (14315/14316) 19 से 21 जुलाई तक रद्द रहेंगी। 20 और 21 जुलाई को अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस (12204) अंबाला-सहारनपुर-मुरादाबाद रूट से गुजारी जाएगी। राजगीर- नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) और नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (12392)19 से 21 तक नई दिल्ली न जाकर पुरानी दिल्ली जाएगी। अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस (15708 डाउन) 19 और 20 जुलाई को अंबाला-सहारनपुर-मुरादाबाद-लखनऊ होते हुए गुजरेगी। यह ट्रेन कानपुर, ऐशबाग गोरखपुर होते हुए कटिहार जाती है। वाराणसी नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस (22417/22418) साहिबाबाद-शाहदरा होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। दूसरी ओर डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20503 अप/20505 अप) एक घंटा देरी से जंक्शन पहुंचेगी। 20 जुलाई को नई दिल्ली से न्यू जलपाई गुड़ी जाने वाली न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस मुरादाबाद से चलाई जाएगी। वापसी में भी 21 जुलाई को यह ट्रेन मुरादाबाद से ही चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed