फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railve time

24 से बदल जाएगा कई ट्रेनों का समय

Sat, 22 Aug 2015 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 22 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर-पीलीभीत-मैलानी रेल खंड के बीच चलने वाली नौ गाड़ियों का समय 24 अगस्त से परिवर्तित हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने इज्जतनगर मंडल पर आमान परिवर्तन की कड़ी में इज्जनगर रेलवे स्टेशन यार्ड के मीटर गेज की नानरनिंग लाइन संख्या एक और रनिंग लाइन संख्या दो समेत प्लेटफार्म नंबर एक को फिलहाल समाप्त कर दिया है। इनका नवनिर्माण किया जाना है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ का कहना है कि नया निर्माण होने तक इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से पीलीभीत, मैलानी को प्रस्थान करने वाली अप सवारी और एक्सप्रेस गाड़ियों के संचालन के समय परिवर्तित रहेगा। जिन गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है, उसके मुताबिक गाड़ी संख्या 52256 अब पांच बजे के स्थान पर साढ़े चार बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 15314 के प्रस्थान का समय साढ़े छह बजे के स्थान पर 6.20 किया गया है। गाड़ी संख्या 15309 आठ बजकर 10 मिनट के बजाय आठ बजे, गाड़ी संख्या 52243 पौने 10 बजे के स्थान पर 9.35 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 52215 के प्रस्थान करने का समय 12.10 के बजाय 12 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 52203 का प्रस्थान समय 12.10 के बजाय 12 बजे किया गया है। हालांकि गाड़ी संख्या 52207 का प्रस्थान समय पूर्ववत 18.10 ही रहेगा लेकिन गाड़ी संख्या 15316 अब 20.30 बजे के बजाय 20 बजे और गाड़ी संख्या 15307 अब 22.10 के बजाय 22 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


इंसेट...
कटघर के पास लाइन टूटी, कई ट्रेनें लेट
बरेली। मुरादाबाद के कटघर रेलवे स्टेशन के पास अचानक पटरी टूटने की वजह से शुक्रवार लगभग 11 बजेे ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। एक के बाद एक कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई। संपर्क क्रांति, गरीब रथ जैसी ट्रेनें करीब एक घंटे लेट रहीं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को कटघर रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन टूटने की सूचना मिली तो रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ देर के बाद ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। लाइन जोड़ने मे करीब एक घंटे लग गए, जिसकी वजह से गरीब रथ, संपर्क क्रांति, अवध-असम सहित आधा दर्जन ट्रेनें लेट हो गईं। गरीब रथ, इलाहाबाद-हरिद्वार जैसी ट्रेनें एक घंटे तक आगे नहीं बढ़ सकी, जबकि संपर्क क्रांति और अवध असम भी एक घंटे से ज्यादा समय तक स्टेशन पर ही खड़ी रहीं। लाइन जुड़ने के बाद ही ट्रेनों का संचालन बहाल हो सका। इसकी वजह से कई ट्रेनें बरेली स्टेशन पर भी लेट पहुंचीं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed