फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rail

सांसदों ने कहा, पहाड़ की वादियों को गोवा से जोड़ें

Thu, 12 Feb 2015 01:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 12 Feb 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
 केंद्र में रेल बजट की तैयारियों के बीच बुधवार को बरेली में पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र के समक्ष  सांसदों और उनके प्रतिनिधियों ने अपनी वरीयताएं और प्रस्ताव रखे । सांसदों ने पहाड़ वादियों को गोवा से जोड़ने, सीबीगंज में डेमू फैक्ट्री शीघ्र बनाने समेत तमाम प्रस्ताव रखे। इन प्रस्तावों को रेल बजट में शामिल करने के लिए बोर्ड के माध्यम मंत्रालय को भेजा जाएगा।  
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के प्रतिनिधि के रूप में बैठक में शामिल हुए नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने प्रस्ताव रखा कि काठगोदाम से वाया कन्या कुमारी वास्कोडिगामा (गोवा) को सीधी ट्रेन चलाई जाए। सीबीगंज में डेमू कारखाना, कुदेशिया ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र पूरा कराने, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन को बी श्रेणी की सुविधाएं देने का प्रस्ताव भी रखा। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने मकरंदपुर स्टेशन पर समस्त ट्रेनों के ठहराव और समपार संख्या 253 को चालू रखने का प्रस्ताव दिया। सांसद मेनका गांधी प्रतिनिधि राजेंद्र पाल ने शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए रात में आठ बजे ट्रेन चलाने को कहा।
विज्ञापन

नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने काठगोदाम से वाया काशीपुर देहरादून और काठगोदाम से वाया लालकुआं, बाजपुर, दिल्ली के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाने का सुझाव दिया। लालकुआं-अमृतसर, रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने और रामनगर-हरिद्वार ट्रेन को देहरादून तक चलाने का प्रस्ताव रखा। शाहजहांपुर सांसद कृष्णाराज ने शाहजहांपुर-आगरा के बीच रोज ट्रेन चलाने, काठगोदाम एक्सप्रेस का शाहजहांपुर में स्टॉपेज रखने की मांग की। पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट का आमान परिवर्तन और रेलवे की जमीनों से अवैध कब्जे हटवाने को कहा। मिश्रिख की सांसद अंजू बाला ने बालामऊ-संडीला रेल मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने और मिश्रिख, नैमिषारण्य, मल्लावां स्टेशनों के प्लेटफार्म ऊंचा कराने का सुझाव दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने टनकपुर स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने, तत्काल आरक्षण की व्यवस्था कराने को कहा। सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि अनूप मिश्रा ने कासगंज को अलीगढ़ से जोड़ने का सुझाव दिया। सांसद नेपाल सिंह, राजेश कुमार दिवाकर और कुंवर सर्वेश सिंह के प्रतिनिधियों ने भी सुझाव दिए।
जीएम राजीव मिश्र ने बताया कि 24 जोड़ी ट्रेनों में ऑन बोर्ड हाउसिंग कीपिंग (रास्ते में ट्रेन में सफाई) सेवा उपलब्ध कराई गई है। रेलवे स्टेशनों पर मैकेनाइज्ड क्लीनिंग (मशीनों से) से ठेके पर सफाई कराई जा रही है। 40 ट्रेनों में बायो टॉयलेट लगाए गए हैं। हादसे रोकने को 24 समपारों को बंद कर दिया गया है। 18 मानव रहित समपारों को मानवित किया गया है। इस बैठक में डीआरएम चंद्र मोहन जिंदल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


        
पांच सांसद ही पहुंचे
बरेली। केंद्र सरकार चाहे जितने दावे करे मगर इलाके की तरक्की में सांसदों की उदासीनता कम नहीं हो रही। रेलवे में सुधारों और विकास के लिए बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे ने सांसदों की बैठक बुलाई थी। इसके लिए 19 सांसदों को बुलावा पत्र भेजा गया था। मगर बैठक में केवल पांच सांसद ही शामिल हुए। पांच अन्य सांसदों ने अपने प्रतिनिधियों को भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed