फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raid was given on the input of the smuggler caught two months ago, but the bet was wasted

Bareilly News: दो माह पहले पकड़े तस्कर के इनपुट पर दी दबिश, दांव खाली

Tue, 11 Mar 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Raid was given on the input of the smuggler caught two months ago, but the bet was wasted
बरेली। स्मैक तस्करी के लिए चर्चित फतेहगंज पश्चिमी में उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर की पुलिस का बड़ा दांव खाली गया तो उसकी वजह सही होमवर्क न होना रहा। करीब दो महीने पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार तस्कर रिफाकत से मिले इनपुट और आधी-अधूरी तैयारी के साथ दी गई दबिश में ढंग का एक भी तस्कर नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रदेश को इस साल ड्रग्स फ्री बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 मिशन चलाया जा रहा है। मिशन के तहत इस साल एक जनवरी को पुलभट्टा पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के चर्चित तस्कर रिफाकत को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। तीन करोड़ रुपये की स्मैक बरामद करने का दावा किया था।
विज्ञापन

बरेली व रुद्रपुर दोनों जगह मकान बनाकर तस्करी का नेटवर्क चलाने वाले रिफाकत से एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने भी पूछताछ की थी। कुछ दिन बाद किच्छा पुलिस ने एसटीएफ की मदद से बहेड़ी निवासी छात्र और कबाड़ी को हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा को इन लोगों से इनपुट मिला था कि फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में दबिश देकर कई नामी तस्करों को पकड़ा जा सकता है।
इसी इनपुट पर सीधे एसएसपी ही टीम गठित कर बरेली की ओर चले आए। इससे पहले उप्र की सीमा में काफिला घुसा तो बहेड़ी पुलिस ने जानकारी जुटाई, तब ऊधम सिंह नगर पुलिस के अफसरों ने बताया कि बरेली के एक होटल में कार्यक्रम में शामिल होने जाना है। कार्रवाई बेनतीजा रही तो शाम तक ऊधम सिंह नगर पुलिस गुडवर्क का प्रेसनोट जारी नहीं कर सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed