{"_id":"6ab6e674ee83446ac9016f95","slug":"raid-conducted-in-faridapur-in-search-of-riot-accused-houses-searched-for-two-hours-bareilly-news-c-4-bly1015-974670-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दंगे के आरोपियों की तलाश में फरीदापुर में दबिश, दो घंटे तक घरों की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दंगे के आरोपियों की तलाश में फरीदापुर में दबिश, दो घंटे तक घरों की तलाशी
विज्ञापन
बरेली। सालभर पहले हुए दंगे के आरोपियों की तलाश में कैंट पुलिस ने बुधवार देर रात इज्जतनगर के फरीदापुर गांव में दबिश दी। पुलिस ने दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन मौलाना तौकीर का कोई करीबी हाथ नहीं आया। फरीदापुर गांव मौलाना तौकीर का गढ़ माना जाता है। गांव में अक्सर मौलाना बैठकें करता था। दंगे से पहले भी मौलाना ने इस गांव में सभा की थी।
दंगे के बाद पुलिस ने गांव के नौ लोगों को आरोपी बनाया था, लेकिन मौलाना के कई गुर्गे बच गए थे। मौलाना की पार्टी आईएमसी से जुड़े ये गुर्गे गांव छोड़कर दूसरे स्थानों पर ठिकाना बनाए हुए हैं। कुछ दिन पहले कैंट पुलिस ने रफीक बेग और मुख्त्यार को गिरफ्तार किया था। इन दोनों से मिले इनपुट के आधार पर कई अन्य आरोपियों को चिह्नित किया गया है।
कैंट पुलिस बुधवार रात गांव के रुखसार, सलीम, मुमताज और कम्मो के घरों पर गई। पुलिस की कार्रवाई के चलते मौलाना के गुर्गे पहले ही गांव छोड़ चुके है। अब पुलिस उनकी वर्तमान लोकेशन तलाश कर रही है। पहले जिन नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था, उनमें से भी दो की ही गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
--
सभी जाति-धर्म के नागरिकों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। बदमाशों और जनता के अमन-चैन में खलल डालने वालों पर समुचित विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है। - अनुराग आर्य, एसएसपी