{"_id":"6005e0358ebc3e333b6f1bbf","slug":"raging-traders-warn-of-hunger-strike-bareilly-news-bly4341734102","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़के व्यापारियों ने दी अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़के व्यापारियों ने दी अनशन की चेतावनी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेतु निगम और कमिश्नर के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में कुतुबखाना फ्लाईओवर के बजट को मंजूरी मिलने की खबर आम होते ही व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने कुतुबखाना बाजार में सेतु निगम और कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि वे अब बाजार में ही अनशन शुरू करेंगे।
सोमवार को कुतुबखाना के व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए सेतु निगम और कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि शहर के जनप्रतिनिधि उनके साथ हैं लेकिन अधिकारी उनके खिलाफ काम कर रहे हैं। व्यापारी नदीम शम्सी ने कहा कि शहर के व्यापारियों के विरोध के बावजूद कमिश्नर पुल बनाने की जिद पर अड़े हुए हैं। अब अधिकारियों से आर-पार की लड़ाई होगी। शुरुआत बुद्धि शुद्धिकरण से होगी। व्यापारियों ने कहा कि कमिश्नर कुतुबखाना का व्यापार खत्म करना चाहते हैं। व्यापारी इसके खिलाफ कुतुबखाना में ही अनशन करेंगे। जरूरत पड़ी तो उनके परिवार भी अनशन पर बैठेंगे। परमजीत सिंह ने कहा कि यहां फ्लाईओवर बनाकर हजारों लोगों को बेरोजगार किया जा रहा है। प्रदर्शन में लोकेश, संजय आनंद, विजय गुप्ता, मुजाहिद, अमित तनेजा आदि कई व्यापारी शामिल थे।