{"_id":"582b62ce4f1c1b39298fe010","slug":"radio-taxi-150-rs-roam-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडियो टैक्सी से 150 रुपये में घूमें शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडियो टैक्सी से 150 रुपये में घूमें शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Radio Taxi 150 Rs roam city
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर हैं और शहर में कहीं जाने का मन है तो सिर्फ एक कॉल पर रेडियो टैक्सी आपके दरवाजे पर होगी। परिवहन विभाग ने पांच टैक्सी को ट्रायल के तौर पर शहर में उतार दिया है। 150 रुपये में आपको गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। 28 नवंबर से परिवहन विभाग 11 टैक्सियों को एक साथ लांच करने की तैयारी में है।
शासन की ओर से कुछ शहराें में रेडियो टैक्सी चलाने का प्लान बनाया गया था। बरेली में पिछले डेढ़ साल से मामला लटका हुआ था। शशि लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड ने सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली है। इसे शासन की ओर से एलओआई यानी (लेटर ऑफ इंटेंट) स्वीकृत पत्र मिल गया है।
रेडियो टैक्सी के संचालक सपन मेहरोत्रा बताते हैं कि शासन के अनुसार तय 20 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से ही किराया वसूलेंगे, लेकिन अभी शहर के कुछ स्पॉट जाने का 150 रुपए ले रहे हैं।
विज्ञापन
अभी 150 रुपये में यहां तक जाएं
ग्रेटर ग्रीन पार्क से मिनी बाईपास तक और जंक्शन से एयर फोर्स तक।
अगर नहीं चलाई तो जब्त होंगे सवा दो लाख रुपये
टैक्सी चलाने से पहले एजेंसी ने दो लाख रुपये की बैंक गारंटी और 27 हजार रुपये परमिट फीस जमा की है। अगर नियत समय पर टैक्सी नहीं चली तो पैसे जब्त होंगे।
क्या है रेडियो टैक्सी
नंबर पर कॉल करने से वातानुकूलित टैक्सी कहीं भी पहुंच जाती है। यह 24 घंटे साताें दिन उपलब्ध है। इसका रिकार्ड आरटीओ और पुलिस के पास होता है। इसमें जीपीएस सिस्टम लगा होगा, ड्राइवर दक्ष और ड्रेस में होगा। इसका आईकार्ड डैश बोर्ड पर लगा होगा। यह यूपी में कहीं भी जाएगी।
इस पर मिलेगी टैक्सी
जस्ट कैब एप्लीके शन अभी लांच नहीं हुई है, फिलहाल 7248504850 पर कॉल कर टैक्सी बुलाई जा सकती है।
28 नवंबर तक किसी भी हाल में टैक्सी चलानी है। बुधवार को एक बैठक है इस संबंध में। अभी ट्रायल पर पांच टैक्सी चल रही हैं। कुल 11 टैक्सियां शहर में चलेंगी।
- आरआर सोनी, आरटीओ