फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RAC in sleeper class on the first day of Izzatnagar-Gorakhpur Express

Bareilly News: इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस में पहले दिन स्लीपर श्रेणी में आरएसी

Sat, 29 Nov 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
RAC in sleeper class on the first day of Izzatnagar-Gorakhpur Express
बरेली। इज्जतनगर मंडल मुख्यालय से 10 साल बाद ब्राडगेज लाइन पर लंबी दूरी की पहली नियमित ट्रेन 15009-10 का नियमित संचालन शुरू हो गया। शुक्रवार को यह गाड़ी 659 किलोमीटर यात्रा पूरी कर 45 मिनट देरी से इज्जतनगर स्टेशन आई। यहां से निर्धारित समय अपराह्न 3:10 बजे छूटने के बाद शनिवार सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में शुक्रवार को आरएसी टिकट जारी किए गए।
विज्ञापन

स्लीपर श्रेणी में तीन दिसंबर तक कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं। 29 नवंबर को स्लीपर श्रेणी में नो रूम हो गया है। इस दौरान एसी श्रेणियों में सीटें खाली हैं। दरअसल, बरेली होते हुए दिल्ली-लखनऊ रूट की ज्यादातर ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रहीं। ऐसे में इस नई गाड़ी में यात्री बुकिंग करा रहे हैं। इस गाड़ी का संचालन शुरू होने के बाद गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, समेत कई स्टेशनों को बरेली से सीधी कनेक्टिविटी मिल गई है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि शुरुआत में ही बेहतर परिणाम मिले हैं। इस गाड़ी का संचालन शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed