फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rabies cases are increasing in Mirganj, crowd of people getting vaccinated at CHC

Bareilly News: मीरगंज में बढ़ रहे रेबीज के केस, सीएचसी पर वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़

Tue, 29 Jul 2025 03:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
Rabies cases are increasing in Mirganj, crowd of people getting vaccinated at CHC
मीरगंज। क्षेत्र में पिछले कुछ हफ्तों में रेबीज के केस बढ़े हैं। मीरगंज सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को करीब 50 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन


डॉक्टर रोहन दिवाकर ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। रेबीज एक खतरनाक बीमारी है और समय पर इलाज न होने पर यह जानलेवा हो सकती है। बताया कि मीरगंज सीएचसी के अलावा क्षेत्र के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों आनंदपुर, जाम, हुरहुरी पर भी एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर समय से वैक्सीन लगवाएं और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों की संख्या बढ़ने से यह समस्या गंभीर होती जा रही है। कई मोहल्लों में बच्चों और बुजुर्गों पर कुत्तों के झपटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। क्षेत्रीय प्रशासन से मांग की कि आवारा कुत्तों की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed