फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Qutubkhana substation shuts down due to fault, electricity supply disrupted in the area

Bareilly News: फाॅल्ट के बाद कुतुबखाना उपकेंद्र ठप, इलाके की बिजली गुल

Wed, 25 Feb 2026 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 25 Feb 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Qutubkhana substation shuts down due to fault, electricity supply disrupted in the area
बरेली। कुतुबखाना उपकेंद्र में फॉल्ट के कारण मंगलवार को इससे पोषित इलाकों की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक ठप रही। बिजली व्यवस्था में सुधार पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बाद भी शहर के लोगों को लगातार बिजली नहीं मिल रही। बार-बार होने वाले फॉल्ट के कारण कई-कई घंटे कटौती की जा रही है। दो दिन पहले हरूनगला उपकेंद्र फेल होने से सात घंटे तक कटौती की गई थी।
विज्ञापन

कुतुबखाना उपकेेंद्र की 33 केवी लाइन में मंगलवार शाम छह बजे तकनीकी खराबी आने के कारण सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण कुतुबखाना, पुराना रोडवेज, चाहबाई, बजरिया पूरनमल, आलमगिरीगंज, मठ की चौकी आदि इलाकों में रात 10 बजे तक आपूर्ति ठप रही। इधर, डेलापीर, किला और कैंट उपकेंद्रों से पोषित इलाकों में भी फॉल्ट ने परेशान किया। तापमान में हो रहे इजाफे और बिजली की बढ़ती मांग के बीच फॉल्ट की संख्या भी बढ़ रही है। मंगलवार को सुभाषनगर, हरूनगला, जगतपुर, शाहदाना उपकेंद्र से पोषित इलाकों से भी बिजली गुल होने की शिकायतें रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed