{"_id":"645d5b86478758c7fd0158b5","slug":"queue-in-strong-room-to-deposit-evm-ballot-box-bareilly-news-c-4-bly1005-151932-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ईवीएम, मतपेटिका जमा करने के लिए स्ट्रांग रूम में लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ईवीएम, मतपेटिका जमा करने के लिए स्ट्रांग रूम में लगी कतार
विज्ञापन
बरेली। मतदान संपन्न होने के बाद शाम सात बजे से ईवीएम, मतपेटिका जमा कराने के लिए पीठासीन अन्य निर्वाचन अधिकारी स्ट्रांग रूम पहुंचते रहे। बरेली कॉलेज में नगर निगम के पार्षद और नगर पंचायत ठिरिया, धौराटांडा की मतपेटिकाएं जमा की गईं। परसाखेड़ा में मेयर निर्वाचन की ईवीएम जमा हुई। । देर रात तक सिलसिला जारी रहा।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान का समय शाम छह बजे तक रहा। दिन में तेज धूप होने से ज्यादातर मतदाता शाम चार बजे के बाद केंद्रों पर पहुंचे। इससे लंबी कतार लगी रही। कुछ मतदान केंद्रों पर शाम साढ़े छह बजे तक मतदान हुआ। जैसे-जैसे केंद्रों पर मतदान संपन्न होता रहा निर्वाचन अधिकारी, कार्मिक ईवीएम और मतपेटिका सील करने में जुट गए। शाम सात बजे से स्ट्रांग रूम पर जमा करने की कवायद शुरू हुई। बरेली कॉलेज में एसडीएम प्रत्युष पांडेय की निगरानी में मतपेटिका और ईवीएम जमा कराई गईं। इस दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा। कुछ पुलिसकर्मियों ने कार्मिकों की मतपेटिका पहुंचाने में मदद की।
पार्षद के ईवीएम को पूर्वी द्वार के पास और नगर पंचायत की मतपेटिका ओल्ड कॉमर्स ब्लॉक की ओर जमा की गईं। मेयर चुनाव की ईवीएम परसाखेड़ा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम प्रथम में बने स्ट्रांग रूम में जमा की गईं। मेयर और पार्षद के लिए हुए मतदान की मतगणना उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम प्रथम और द्वितीय में होगी।
विज्ञापन
तहसील नगर निकाय स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल
नगर पंचायत ठिरिया बरेली कॉलेज
नगर पंचायत धौराटांडा बरेली कॉलेज
नगर पालिका परिषद फरीदपुर सीएएस इंटर कॉलेज
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी सीएएस इंटर कॉलेज
नगर पालिका परिषद बहेड़ी कृषि उत्पादन मंडी समिति
नगर पंचायत देवरनिया कृषि उत्पादन मंडी समिति
नगर पंचायत शेरगढ़ कृषि उत्पादन मंडी समिति
नगर पंचायत फरीदपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति
नगर पंचायत रिछा कृषि उत्पादन मंडी समिति
नगर पंचायत मीरगंज राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज
नगर पंचायत शाही राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज
नगर पंचायत शीशगढ़ राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज
नगर पालिका परिषद नवाबगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति
नगर पंचायत सेंथल कृषि उत्पादन मंडी समिति
नगर पालिका आंवला डॉ. राम मनोहर लोहिया कॉलेज
नगर पंचायत सिरौली डॉ. राम मनोहर लोहिया कॉलेज
नगर पंचायत बिशारतगंज डॉ. राम मनोहर लोहिया कॉलेज