फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Quack kills wife for protesting against illegal relationship

Bareilly News: अवैध संबंध का विरोध करने पर झोलाछाप ने पत्नी को मार डाला

Mon, 01 Apr 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Quack kills wife for protesting against illegal relationship
बरेली। झोलाछाप ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। महिला का कान कटा देखकर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। जिला अस्पताल में दोनों पक्ष भिड़ गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटकर हत्या करने के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बालीपुर अहमदपुर निवासी महेंद्र सिंह ने पुत्री सीमा पटेल की शादी 6 फरवरी 2017 को भुता क्षेत्र के गांव पहरापुर बसावन नगरिया निवासी अखिलेश कुमार से की थी। अखिलेश बिलवा के पास दुकान खोलकर लोगों का इलाज करता था। दंपती इज्जतनगर थाना क्षेत्र में किराये पर रहते थे। सीमा की बहन गायत्री पटेल ने बताया कि अखिलेश झोलाछाप है। उसके एक महिला से अवैध संबंध हैं। सीमा इसका विरोध करती थी, जिसकी वजह से अखिलेश उसकी पिटाई करता था। शुक्रवार रात भी उसने सीमा को पीटा था। इससे सीमा की हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हाथ खड़े किए तो सीमा को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीमा की पांच साल की बेटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता लगा कि पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। मौत सिर में चोट की वजह से हुई। चोट लगने से कान भी कट गया था।
विज्ञापन

-----
जिला अस्पताल में दोनों पक्ष भिड़े
सीमा के मायके वालों ने अवैध संबंध व दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया तो जिला अस्पताल की मोर्चरी में मौजूद सीमा का पति और परिजन विरोध करने लगे। पति का कहना था कि सीमा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। ऐसी ही हालत में वह खाना बना रही थी तो गिर गई। स्लैब पर उसका कान लगा तो वह फट गया। उसने हत्या नहीं की है। इस बात पर दोनों पक्षों में बहस और फिर मारपीट की नौबत आ गई। इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि अखिलेश व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed