फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PWD put the responsibility of repairing the dug road on MVVNL

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी ने खोदी गई सड़क को सही कराने की जिम्मेदारी एमवीवीएनएल पर डाली

Tue, 17 Dec 2024 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
PWD put the responsibility of repairing the dug road on MVVNL
एमवीवीएनएल ने केबल डालने के लिए खोदवाई थी नाथ कॉरिडोर की सड़कें, हाटमैनपुल से कुदेशिया फाटक तक सवा तीन करोड़ की लागत से बनी थी सड़क
विज्ञापन

बरेली। नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत बनी सड़कों की पटरी क्षतिग्रस्त होने के मामले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (एमवीवीएनएल) पर जिम्मेदारी डाली है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी का कहना है कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने सड़क की पटरी को खोद कर केबल बिछवाई पर सड़क पूरी तरह से ठीक नहीं कराई।
लोक निर्माण विभाग को 75 करोड़ रुपये की लागत से नाथ कॉरिडोर की सड़कों का निर्माण सौंपा गया है। कॉरिडोर की 11 सड़कों का निर्माण 6 दिसंबर 2023 को प्रस्तावित किया गया था। सड़कों के दोनों ओर पटरी का भी निर्माण कराया जाना था। दस सड़कें बनीं। टाइल्स लगवाकर पटरी भी बनाई गई। इसमें हाटमैन पुल से कुदेशिया फाटक तक सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनी थी। हाल में ही इस सड़क की हालत देखी गई तो कई स्थानों पर टाइल्स और डामर रोड के बीच बाइडिंग नहीं मिली। कई स्थानों पर सड़क की पटरी टूटी पड़ी है। टाइल्स कहीं उखड़ गईं तो कहीं धंस गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर पटरी ठीक कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


नाथ कॉरि़डोर : एलाइनमेंट बदलने के बाद भी रेलवे की एनओसी नहीं मिली
बरेली। नाथ कॉरिडोर में सुभाषनगर पुलिया से रेलवे कॉलोनी होतेे हुए तपेश्वरनाथ मंदिर तक मार्ग का चौड़ीकरण पिछले साल दिसंबर में प्रस्तावित किया गया, लेकिन रेलवे ने अनापत्ति देने से इन्कान्कर दिया था। नतीजा एक साल से निर्माण अटका है। अब लोक निर्माण विभाग ने सुभाष नगर पुलिया से खन्ना बिल्डिंग होते हुए तपेश्वर नाथ मंदिर तक मार्ग का दूसरा एलाइनमेंट तैयार किया। इस एलाइमेंट के साथ सड़क का प्रस्ताव उत्तर रेलवे के मंडल कार्यालय को नए एलाइनमेंट के साथ प्रस्ताव भेज गया पर एनओसी इसे भी नहीं मिली। इस मामले में डीएम ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग नाथ कॉरिडोर की 11 सड़कों के साथ उनकी पटरी का निर्माण पूरा कर चुका है, लेकिन मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने खोदाई की है। इससे सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं हैं। इन्हें अब मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंता ठीक करा रहे हैं। सात दिनों में सड़कें ठीक नहीं हुई तो वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएंगे। - सत्येंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

जहां भी भूमिगत केबल डाली गई वहां पर टाइल्स उखड़ी थीं, इन्हें ठीक कराया है। अगर कहीं पर अभी भी टाइल्स उखड़ी पड़ी हैं तो उन्हें ठीक कराएगे। सड़क की पटरी जैसी केबल बिछाने से पहले थी, वैसी ही उसके बाद रहनी चाहिए। - सत्येंद्र चौहान, अधिशासी अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article