फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pushpa will get State Teacher Award for education, health and innovation

Bareilly News: शिक्षा, सेहत व नवाचार के लिए पुष्पा को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

Thu, 31 Aug 2023 03:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 03:38 PM IST
सार

बरेली के प्राथमिक विद्यालय चनहेटा क्यारा में तैनात शिक्षिका पुष्पा का नाम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। वह नेशनल थिएटर आर्टिस्ट भी हैं।

विज्ञापन
Pushpa will get State Teacher Award for education, health and innovation
स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षिका पुष्पा अरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले से राज्य शिक्षक अवार्ड 2023 के लिए शिक्षिका पुष्पा अरुण का चयन किया गया है। वह प्राथमिक विद्यालय चनहेटा क्यारा में तैनात हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए नवाचारों और सामुदायिक सहयोग के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में 11 साल सेवा कर चुकीं शिक्षिका मास्टर ट्रेनर भी हैं और जिले में आयोजित कई सेमिनार में शिक्षकों को टीएलएम बनाने का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। विषय के मुताबिक पपेट्री के जरिये शिक्षण में विशेष दक्षता रखती हैं। वह नेशनल थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। शिक्षिका ने बताया के उन्हें यह पुरस्कार सामुदायिक सहयोग के लिए किए उनके विभिन्न कार्यों के लिए दिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गांव के लोगों को भी सफलता का श्रेय दिया है। वह क्षेत्र में नशा मुक्ति के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाती हैं। महिलाओं को सेनेटरी पैड बनाना और उनको डिस्पोज करने का तरीका भी सिखाती हैं। राज्य शिक्षक अवॉर्ड के लिए चयनित होने पर उन्हें शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए लगाती हैं कक्षाएं

शिक्षिका ने बताया की वह स्कूल समय के बाद एक घंटे की अतिरिक्त कक्षाएं आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए चलाती हैं। इसके तहत ऐसे बच्चे जो किसी कारण से स्कूल समय में पढ़ने नहीं आ सकते, उन्हें शिक्षित करती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार से मिले अनुशासन को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed