{"_id":"f61996363c8c86bdc411b9a3b71868da","slug":"purse-theif-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स लूटकर भाग रहे दो लुटेरे पब्लिक ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्स लूटकर भाग रहे दो लुटेरे पब्लिक ने पकड़े
बरेली
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पटेल नगर में महिला का पर्स लूटकर भाग रहे बाइक सवार तीन लुटेरे में से दो को पब्लिक ने पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी पर्स लेकर भाग गया। पकड़े गए लुटेरों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया है।
घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे प्रेमनगर इलाके में पटेलनगर में स्थित गीत होटल के सामने हुई। कानपुर के रहने वाले ऋषव खन्ना इज्जतनगर इलाके में मय परिवार के रहते हैं। इंदिरा नगर में उनकी स्कूलों में ड्रेस सप्लाई करने की दुकान है। कारोबारी मंगलवार रात को अपनी पत्नी मोनिका के साथ गीत होटल के सामने से गुजर रहे थे। मोनिका की गोद में छोटा बच्चा था और कंधे पर पर्स टंगा थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन लुटेरों ने झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया और भागने लगे। दंपति के शोर मचाने पर पब्लिक ने घेरकर दो लुटेरों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा लुटेरा पर्स लेकर भागने में कामयाब हो गया। पब्लिक ने पकड़े गए दोनों लुटेरों की जमकर पिटाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने दोनों लुटेरों को हवालात में डाल दिया है, उनके तीसरे साथी के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, कारोबारी ने बताया कि उनकी पत्नी के पर्स में छह हजार रुपये और एटीएम कार्ड था।