{"_id":"67eae6163e02f605a30f42ec","slug":"pure-drinking-water-scheme-failed-ro-plant-closed-for-three-years-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-555-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शुद्ध पेयजल योजना हुई फेल, तीन साल से बंद पड़े आरओ प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शुद्ध पेयजल योजना हुई फेल, तीन साल से बंद पड़े आरओ प्लांट
विज्ञापन
रामनिवास वर्मा। संवाद
मीरगंज। विकासखंड की ग्राम पंचायत बहादुरपुर में तीन साल पहले ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए आरओ प्लांट लगाया गया, लेकिन हकीकत में आज तक उसमें न तो मोटर लगी और न ही पाइप लाइन बिछाकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा सका। इसके बाद लाखों रुपये खर्च करके बंदरबांट कर लिए गए।
रामगंगा नदी के खादर क्षेत्र के गांवों में बीते सालों में हुई कैंसर से मौतों की वजह से मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने संज्ञान लिया था। उनकी पहल पर गांवों में आरओ प्लांट लगाए गए थे, लेकिन शुद्ध पेयजल योजना ठेकेदार की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। धन के बंदरबांट के कारण लाखों रुपये खर्च हो गए।
--
पाइप उखाड़कर ले गए चोर
गांव बहादुरपुर में तीन वर्ष पहले सरकार द्वारा लगाए गए आरओ प्लांट आज तक शुरू ही नहीं हुआ। गांव में पाइप लाइन भी अधूरी पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मयस्सर नहीं हो सका। स्थानीय लोगों के अनुसार आरओ प्लांट पर अब जाला लग चुका है और पाइपों को चोर ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
--
शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हुई
गांव के प्रधान के पति रामनिवास वर्मा ने बताया कि तीन साल पहले टंकी बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन मशीन में मोटर नहीं लगाई गई, जिससे प्लांट चालू नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव निवासी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
-
बीडीओ मीरगंज से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन नहीं लगा। ग्राम विकास अधिकारी योगेश गंगवार ने बताया कि उनको तीन महीने पहले ग्राम पंचायत बहादुरपुर का चार्ज मिला है। उन्हें आरओ प्लांट की जानकारी नहीं है। पता कर बताएंगे।