फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Punishment market for Dhanteras... will be a business of crores

धनतेरस के लिए सजा बाजार... होगा करोड़ों का व्यापार

Mon, 01 Nov 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Punishment market for Dhanteras... will be a business of crores
गहनों की खरीदारी करती महिलाएं।
ज्वेलरी, कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स कारोबारियों ने की खास तैयारी
विज्ञापन

बरेली। धनतेरस एवं दीपावली को लेकर शहर से गांव तक बाजार सज गए हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक योजनाएं शुरू की हैं। उनका मानना है कि धनतेरस पर बाजार में खूब धनवर्षा होगी। करोड़ों का कारोबार होगा। दुकानदार ग्राहकों की मांग के अनुसार अपनी दुकानों में सामान का स्टॉक कर रहे हैं।
बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल्स की दुकानों में विशेष तैयारी की गई है। कई दुकानदारों ने बताया कि धनतेरस और दीपावली में विशेष धमाका ऑफ र रहेगा। ज्वेलरी की खरीदा पर विशेष छूट दी जाएगी। ग्राहकों की मांग अनुसार हॉल मार्क के गहने उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी तरह कपड़ों पर दुकानदारों ने अपने-अपने हिसाब से छूट दे रखी है। साड़ी कारोबारियों ने बंगलूरू से लेकर केरल तक की बनी साड़ियों से बाजार सजा दिया है। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में ग्राहक जो भी डिमांड करेंगे, वह सब मौजूद है।
विज्ञापन

बाजार में ग्राहकों की कोई कमी नहीं है। टीवी, वॉशिंग मशीन में कई विशेष ऑफर चल रहे हैं। उनका लाभ भी ग्राहक भरपूर उठा रहे हैं। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर अच्छा खासा कैश बैक मिल रहा है। शेष रकम की ईएमआई तय की जा रही है। बाजार में खरीदारी का ग्राफ अच्छा है। - अक्षय गोयल, चौकी चौराहा रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारों की कोई कमी नहीं है। टीवी पर कई ऑफर चल रहे हैं। इस समय टी-20 विश्वकप चल रहा है। लिहाजा टीवी की खरीदारी में इजाफा हुआ है। इसके अलावा ऑफसीजन होने के बावजूद ऑफर होने से लोग फ्रिज भी खरीद रहे हैं। - जुनैद अंजुम, चौकी चौराहा रोड
बाइकों की खूब बुकिंग हो रही है। इसके अलावा लोग बिना बुक कराए भी बाइक खरीद कर रहे हैं। हमारे शोरूम से धनतेरस पर छह सौ बाइकों की बिक्री होने की उम्मीद है। ओवरऑल बाजार में पंद्रह सौ से अधिक बाइकों की बिक्री होने का अनुमान है। - नितिन जौहरी, मैनेजर, बाइक शोरूम
शहर के लगभग सभी कार शोरूम आउट ऑफ स्टॉक हैं। इसके पीछे बड़ी वजह कार निर्माता कंपनियों को सेमीकंडक्टर चिप न मिल पाना है। जो लोग बुकिंग करा चुके हैं, उन्हें डिलीवरी देने का प्रयास कर रहे हैं। बुकिंग तो दिसंबर तक के लिए हो गई है। बाजार बहुत अच्छा है। - अमित मनोहर, जीएम, कार शोरूम
कारों का प्रोडक्शन बहुत कम है। कारण सभी को पता है। ग्राहक बाजार में भरपूर हैं। ग्राहकों की कोई कमी नहीं है। स्टॉक की अपेक्षा डिमांड बहुत अधिक है। बुकिंग चल रही है। धनतेरस के लिए की गई बुकिंग की डिलीवरी नवंबर के आखिर तक चलेगी। - शैलेंद्र चेतल, जीएम, कार शोरूम
दिवाली पर लोगों ने गर्म कपड़ों की भी खरीदारी शुरू कर दी है। गारमेंट्स, शूज में कई रेंज हैं। खूब खरीदारी हो रही है। आगे सहालग भी हैं तो युवक अभी से शेरवानी भी पसंद कर रहे हैं। - नरेंद्र गुप्ता, गारमेंट्स कारोबारी
साड़ियों की डिमांड तो करवाचौथ से ही शुरू हो जाती है। दिवाली से भैया दूज तक यह बाजार गुलजार ही रहता है। अब तो बाजार में केरल से लेकर बंगलूरू तक की साड़ियां है। एक से एक शानदार कलेक्शन है। - आदित्य अग्रवाल, साड़ी कारोबारी

क्रॉकरी की खरीद इस बार बहुत बढ़ गई है। कोविड के बाद तांबे के बर्तनों का चलन बढ़ा है। तांबे की पानी की बोतल, गिलास की बिक्री खूब बढ़ी है। बाजार में ग्राहकों की कोई कमी नहीं है। - सैयद रफत अली, बर्तन कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed