{"_id":"4078ed674e63537e205b24ba94ba35a4","slug":"punishment-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पर रुचि सोया और ईजी डे पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली पर रुचि सोया और ईजी डे पर जुर्माना
बरेली
Updated Sat, 15 Aug 2015 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ईजी डे में बिक्री के लिए रखे गए रुचि सोया आयल के पांच किलो पैक में प्रिंट की अपेक्षा कम वजन निकलने पर बाट माप विभाग ने ढाई लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। बाट माप विभाग की सहायक नियंत्रक स्वाति कौशिक ने ईजी डे, रुचि सोया आयल कंपनी सहित पांच लोगों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर वसूली के लिए नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय में जुर्माना न जमा करने पर आरसी के माध्यम से वसूली की जाएगी।
बाट माप विभाग की टीम को ईजी डे में रुचि सोया कंपनी के उत्पाद में निर्धारित वजन से कम वजन मिला था। प्रतिष्ठान में रखे पांच लीटर/4.55 किलोग्राम की पैकिंग वाले सोया रिफाइंड महाकोष के छह पैक में 370 से 388 ग्राम तक की घटतौली मिली थी। इस पर बाट माप विभाग ने फ र्म और एजेंसी दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर जुर्माना लगाया गया है।