{"_id":"6acaac2c94b1634f04099afe","slug":"protests-in-delhi-more-than-half-a-dozen-trains-cancelled-passengers-inconvenienced-bareilly-news-c-4-bly1015-985508-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिल्ली में प्रदर्शन... आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रहीं रद्द, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिल्ली में प्रदर्शन... आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रहीं रद्द, यात्री परेशान
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार और शनिवार को ट्रेनों के निरस्तीकरण ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। वहीं, प्रदर्शन को लेकर बने माहौल के बीच काफी लोगों ने अपनी यात्रा टाल भी दी। दो दिन में यात्रियों ने काफी संख्या में टिकट निरस्त कराए। वहीं, दिल्ली के जनरल टिकटों की बिक्री भी घट गई।
शुक्रवार रात की प्रमुख ट्रेनें निरस्त कर दी गई थीं। शनिवार को भी कासगंज-बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी और बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर का संचालन नहीं हुआ। दिल्ली से बरेली की ओर आने वाली लखनऊ सुपर फास्ट और लखनऊ मेल भी निरस्त रहीं। हालांकि, श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ, अवध-असम और दिल्ली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें चलती रहीं। इसके बावजूद दिल्ली जाने वालों की संख्या प्रभावित रही।
प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त होने की आशंका के चलते यात्रियों ने जोखिम लेने के बजाय यात्रा को टालना बेहतर समझा। जिन लोगों ने पहले से बुकिंग करा रखी थी, उनमें से कई ने टिकट कैंसिल करा दिए। इसका असर जनरल टिकटों की बिक्री पर भी पड़ा। सुबह से दोपहर तक जंक्शन के प्लेटफाॅर्म पर सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को दिल्ली जाने वाली ट्रेन निरस्त होने पर रेलवे ने इस रूट पर यात्रा करने वाले कुल 712 यात्रियों के आरक्षित टिकटों का भुगतान लौटाया। इस रूट पर रोजाना होने वाली करीब 450 टिकटों की बुकिंग भी बंद रही।