फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people protest against remove the tomb from the railway land in Bareilly

Bareilly News: रेलवे की जमीन से मजार हटाने का विरोध, माहौल गरमाया, पुलिस और पीएसी तैनात

Tue, 06 Jun 2023 07:34 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 06 Jun 2023 07:34 AM IST
सार

मजार हटाने के लिए रेलवे की ओर से कई बार नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन नहीं हटाई गई। इस पर सोमवार को डीआरएम रेखा यादव के आदेश पर रेलवे ने मजार हटाने की कार्रवाई शुरू करा दी। इसे लेकर हंगामा हो गया। 

विज्ञापन
people protest against remove the tomb from the railway land in Bareilly
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इज्जतनगर के परतापुर चौधरी रोड नंबर पांच के पास स्थित सिद्धार्थनगर में रेलवे की ओर से अपनी जमीन से मजार हटाने के प्रयास पर सोमवार को माहौल गरमा गया। मुस्लिम समुदाय के लोग मजार हटाने का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। थोड़ी देर बाद हिंदू समुदाय के लोग भी जुटने लगे। माहौल बिगड़ने की आशंका में पुलिस और पीएसी को बुलाया गया। फिलहाल मजार हटाने का काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन


मजार हटाने के लिए रेलवे की ओर से कई बार नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन नहीं हटाई गई। इस पर सोमवार को डीआरएम रेखा यादव के आदेश पर रेलवे ने मजार हटाने की कार्रवाई शुरू करा दी। काफी तादाद में पुलिस, पीएसी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे तो इलाके में सूचना फैल गई कि मजार को हटाया जा रहा है। इस पर मुस्लिम समुदाय के लोग भी वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन

काफी देर तक हुआ हंगामा 

महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी मजार हटाने के विरोध में आ गए। करीब आधा-पौन घंटा हंगामा चलता रहा। इस बीच कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। ऐसे में माहौल गरमा गया। एहतियात के तौर पर और फोर्स मंगा लिया गया। मजार हटवाने का काम रोक दिया गया। फिलहाल मजार के पास पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। गौर करने की बात यह है कि मजार हटवाने के लिए रेलवे का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज डीआरएम से मिलेगा दरगाह आला हजरत का प्रतिनिधि मंडल

दरगाह आला हजरत ने मजार को हटवाने के प्रयास का विरोध किया है। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि मंगलवार को दरगाह का प्रतिनिधि मंडल डीआरएम से मिलेगा। हजरत सय्यद बशीरुद्दीन बाबा की मजार 100 वर्ष पुरानी है। सोमवार को दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी ने एक प्रतिनिधि मंडल तहरीक तहफ्फुज-ए-सुन्नियत (टीटीएस) के जिलाध्यक्ष मंजूरखान और महानगर अध्यक्ष आसिफ रजा के नेतृत्व में परतापुर भेजा। मौके पर मुजाहिद रजा, सय्यद माजिद अली, काशिफ सुब्हानी, इशरत नूरी आदि रहे।

इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे की जमीन पर बनी मजार अवैध है। इसे हटाने के लिए कई नोटिस दिए जा चुके हैं। सोमवार को मजार हटाई जानी थी, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करके माहौल खराब करने की कोशिश की। इस कारण काम रोक दिया गया है। पुलिस-प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है। रेलवे की जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed