{"_id":"6987a2c157f8857b070d89dd","slug":"prostitution-was-happening-in-inspectors-hotel-seven-including-three-girls-arrested-bareilly-news-c-4-vns1074-822202-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दरोगा के होटल में हो रहा था देह व्यापार, तीन युवतियों समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दरोगा के होटल में हो रहा था देह व्यापार, तीन युवतियों समेत सात गिरफ्तार
विज्ञापन
सीओ हाईवे ने टीम के साथ मारा छापा, मैनेजर पकड़ा, ढाबा संचालक भाग निकला
भोजीपुरा। बड़ा बाइपास स्थित अपना ढाबा नाम से संचालित होटल में संचालित देह व्यापार का धंधा सीओ हाईवे ने पकड़ लिया। मौके से मैनेजर समेत चार युवक और तीन युवतियों को पकड़ा गया। ढाबा संचालक भाग निकला। आरोपियों का चालान कर सीओ की ओर से मामला दर्ज कराया गया। ढाबा किसी दरोगा का है जो गजेंद्र नाम के शख्स ने किराये पर ले रखा है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के तहत बड़ा बाइपास पर अपना ढाबा में काफी दिन से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सीओ हाइवे शिवम आशुतोष को मुखबिर ने सूचना दी। शुक्रवार रात सीओ हाइवे ने इंस्पेक्टर भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह व टीम के साथ ढाबे पर छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाकर देखा तो तीन युवतियां व तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले आई। इनमें ढाबा का मैनेजर रामपुर जिले के थाना शहजाद नगर के गांव मेघानगला निवासी कुंवरपाल यादव भी शामिल था।
थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ढाबा एक दरोगा का है, जिसे रामगंगा बिहार निवासी गजेंद्र सिंह ने किराए पर ले रखा था। ढाबा संचालक गजेंंद्र सिंह भाग निकला। मौके से एक स्कूटी, एक मोटर साइकिल, सात मोबाइल, 2200 रुपये व कॉस्मेटिक समेत कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला। आरोपियों के खिलाफ सीओ हाईवे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
-- -
इन्हें किया गिरफ्तार
- काउंटर पर बैठे ढाबा मैनेजर कुंवरपाल यादव के अलावा कमरों से इज्जतनगर के गिरधारीपुर निवासी शोभाराम राजपूत, देवरनिया के मोहल्ला हिसामुद्दीन निवासी नाजिम व परवेज को गिरफ्तार किया गया।
-- -
ग्राहक देखकर वसूलती थीं रकम
तीन युवतियों में एक बहेड़ी की और दो बरेली शहर की निवासी निकलीं। तीनों ही शादीशुदा हैं और काफी समय से यह काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि कुंवरपाल व गजेंद्र के बुलाने पर वह आती थीं। प्रति ग्राहक पांच सौ से लेकर दो हजार रुपये तक वसूलती थीं। जो ग्राहक कुंवरपाल के जरिये आते थे, उनका कमीशन काटकर वह उन लोगों को रकम देता था।
--
वर्जन
- मुखबिर की सूचना पर देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। ढाबा किसी दरोगा का बताया जा रहा है, जिसे गजेंद्र को किराये पर दे रखा है। आरोपियों से पूछताछ में जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक नाम बढ़ाए जा सकते हैं। - आशुतोष शिवम, सीओ हाईवे