{"_id":"5a1c78fc4f1c1b68678be7a3","slug":"promotions-will-leave-today-polling-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टिंयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टिंयां
बरेली।
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार शाम खत्म हो गया। मंगलवार को पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना हो जाएंगी। सोमवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे दिन निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी करने में व्यस्त रहे।
बरेली नगर निगम के अलावा धौराटांडा, रिठौरा और ठिरिया निजावत खां नगर पंचायतों की पोलिंग पार्टियां बरेली कॉलेज से रवाना की जाएंगी। बाकी निकायों की पोलिंग पार्टियां अपने-अपने तहसील मुख्यालयों पर बनाए गए मतगणना केंद्र से रवाना होंगी। प्रशासन ने जिले के 36 अति संवेदनशील मतदान स्थलों पर बेवकास्टिंग की व्यवस्था की है जिसके जरिये लखनऊ के अधिकारी इन मतदान स्थलों की लाइव स्थिति देख सकेंगे। बुधवार को कड़ी सुरक्षा में मतदान होगा। एक दिसंबर को मतगणना होने के बाद बरेली को नया मेयर और पार्षद मिल जाएंगे। बाकी 19 निकायों में भी नए अध्यक्ष और सदस्यों को चुन लिया जाएगा।
निकायों में 11.5 लाख वोटर चुनेंगे अपने नेता
बरेली नगर निगम समेत बीस निकायों के 11 लाख 69 हजार 463 मतदाता बुधवार को निकायों में अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। जिले के सभी निकायों में महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 37 हजार 726 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 31 हजार 737 है।
विज्ञापन
निकाय कुल वार्ड मतदान स्थल पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
1-नगर निगम 80 587 411619 349497 761116
2-नबावगंज(न.पा.) 25 43 15518 14102 29620
3-आंवला(न.पा.) 25 56 25526 20975 46501
4-फरीदपुर(न.पा.) 25 68 31891 28349 60240
5-बहेड़ी(न.पा.) 25 60 27689 25001 52690
-------------------------------------------------------------------------------------