{"_id":"68dc494e0e89effd9c09448c","slug":"progress-can-be-made-by-establishing-harmony-between-family-and-society-bareilly-news-c-4-vns1074-736837-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परिवार और समाज के बीच सामंजस्य बैठाकर बढ़ा जा सकता है आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परिवार और समाज के बीच सामंजस्य बैठाकर बढ़ा जा सकता है आगे
विज्ञापन
बरेली। घर-परिवार की जिम्मेदारियां उठाने के साथ ही तमाम महिलाएं साहित्य और कला के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। घर और बाहर की तमाम चुनौतियों को झेलते हुए वह समाज को संस्कारित और जागरूक करने का काम पूरी लगन के साथ कर रही हैं। ऐसी कुछ महिलाएं मंगलवार को शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से कार्यालय में आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में एकत्र हुई। उन्होंने अपनी चुनौतियों और संघर्ष को साझा करते हुए समाज के लिए कई खूबसूरत संदेश दिए। कहा कि परिवार और समाज के बीच सामंजस्य बैठाकर आगे बढ़ा जा सकता है।
केंद्रीय विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य व साहित्यकार डॉ. मिथिलेश राकेश ने सदैव सीखते रहने और समाज के लिए बेहतर करने की प्रेरणा दी। कहा कि धार्मिक अनुष्ठान समाज और आध्यात्म से जोड़ते हैं। उन्होंने राम कृष्ण परमहंस की कहानी सुनाते हुए यह श्लोक भी पढ़ा कि- यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता।
वरिष्ठ कवयित्री निरुपमा अग्रवाल साहित्य के क्षेत्र में काम करने साथ ही काॅलोनी के बच्चों को संस्कारी बनाने और सोशल मीडिया की लत से दूर करने के लिए प्रतिदिन एक घंटे का समय निकालती है। उनका कहना है स्त्री में बहुत कुछ करने की क्षमता होती है। साहित्यकार दीप्ती पांडे ने कहा कि जरूरी है कि बच्चों को सुधारने से ज्यादा खुद को भी सुधारें। कहा कि नफरत से कुछ नहीं होगा, मोहब्बत से सब कुछ जीता जा सकता है।
विज्ञापन
साहित्य व कला क्षेत्र से जुड़ी मिसेज बरेली अंशु गुप्ता ने अपने पारिवारिक परिवेश को साझा करते हुए कहा कि महिलाएं सब कुछ कर सकती है, मगर मर्यादा में रहना भी जरूरी है। कुछ भी करने के लिए खुद को पहचानना भी जरूरी है। हम कुछ करते है तो घर परिवार को भरोसे में जरूर लेना चीहिए।
रंगमंच और फिल्म कलाकार नीलम वर्मा ने बताया कि खेल के मैदान से टीवी और फिल्मी परदे तक जाने के लिए कितनी ही चुनौतियों को झेलना पड़ा। तमाम बाधाओं से कुछ सीखते, कुछ खोते और पाते आगे बढ़ती रही। कहा कि सब कुछ हासिल किया जा सकता है, बस हार नहीं मानना है।
चित्रकार डॉ. रोशनी अग्रवाल ने कहा कि अपने हुनर को इतनी ऊंचाइयों पर ले जाना चाहिए कि लोग उसकी कदर करें। थिएटर आर्टिस्ट शुभम भट्ट व माधुरी कश्यप ने थिएटर को समाज में संदेश देने का सबसे सशक्त माध्यम बताया। सहित्यकार डॉ. किरन कैथवाल ने कहा सभी धर्मों का सम्मान करने के साथ ही कुरीतियों को दूर करने कोशिश करते रहना चाहिए। साहित्यकार राज बाला धैर्य, रंगमंच कलाकार कमला घाले, रितु अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। संवाद