{"_id":"5904ecea4f1c1b422fc0c0c4","slug":"process-to-change-for-affiliation-of-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों की संबद्धता के लिए बदलेगी प्रक्रिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों की संबद्धता के लिए बदलेगी प्रक्रिया
बरेली।
Updated Sun, 30 Apr 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालयों की संबद्धता के लिए बदलेगी प्रक्रिया
- फोटो : महाविद्यालयों की संबद्धता के लिए बदलेगी प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेजों की संबद्धता और एनओसी देेने की प्रक्रिया में शासन बदलाव करने जा रहा है। अब विश्वविद्यालय से मिलने वाली संबद्धता और एनओसी के लिए आनलाइन आवेदन होंगे। चार मई को बैठक के लिए सभी विश्वविद्यालय के कुलसचिव और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को लखनऊ बुलाया गया है। इसमें संबद्धता की प्रक्रिया पर मंथन होगा।
बताया जा रहा है कि शासन मौजूदा व्यवस्था को बदलने जा रहा है। करीब दो साल पहले शासन ने संबद्धता देने का अधिकार विश्वविद्यालयों को दिया था। विभाग से जुड़े एक अधिकारी की माने तो संबद्धता को लेकर विवि स्तर पर काफी अनियमितताएं होती थी। शासन की मंशा है कि यह अधिकार फिर उनके पास रहे, ताकि संबद्धता प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जा सके। इसे लेकर ही चार मई को कुलसचिव और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को बुलाया गया है।
शासन ने चार मई को बैठक बुलाई है। कॉलेजों की संबद्धता और एनओसी की आवेदन प्रक्रिया आनलाइन करने की तैयारी है। बैठक के बाद सारी स्थिति स्पष्ट होगी। शासन स्तर संबद्धता प्रक्रिया में बदलाव पर विचार चल रहा है। -डॉ. आरपी यादव, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी