फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Problems related to land use change are not stopping

Bareilly News: नहीं थम रहीं भू उपयोग परिवर्तन से जुड़ी समस्याएं

Fri, 28 Apr 2023 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Problems related to land use change are not stopping
बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक में एक बार फिर उद्यमियों ने बिजली की समस्या और भू उपयोग परिवर्तन से जुड़ी शिकायतों का पिटारा खोला। 24 निवेशकों ने समस्याएं दर्ज कराईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतें दर्ज कर उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान एमएसएमई (माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्री) विभाग द्वारा 306 प्रस्ताव की सूची उपलब्ध कराई गई थी। इसमें 24 निवेशकों ने धारा-80, बिजली निगम, बीडीए और यूपीसीडा द्वारा दी जाने वाली अनापत्ति/स्वीकृतियों के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बताया कि अब तक 110 इकाइयां कार्यरत हो गई हैं और 1070.46 करोड़ का पूंजी निवेश हो चुका है। 4277.74 करोड़ की 186 इकाइयों के जल्द शुरुआत की बात कही। सहायक निदेशक कारखाना कपिल शर्मा ने 20 से अधिक कर्मियों वाली औद्योगिक इकाइयों को निवेश मित्र पोर्टल से लाइसेंस लेने को कहा। उद्यमी गुरप्रीत सिंह ने मिट्टी खनन की अनुमति मांगी। जेके इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि ने इकाई से गुजरने 132 केवीए की बिजली लाइन के शटडाउन चार्ज पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की आपत्ति से नहीं साफ हो रहा नाला
उद्यमी विमल रेवाड़ी ने वन विभाग की आपत्ति के चलते परसाखेड़ा का नाला साफ न होने का मुददा उठाया। एसडीओ को निस्तारण के निर्देश दिए गए। परसाखेड़ा औद्योगिक आस्थान में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के प्रगति व भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में पीएनसी कंपनी की ओर से नाले पर स्लैब डाले जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed