फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   private sleeper bus collided with tree on Delhi Highway in Bareilly

बरेली में हाईवे पर हादसा: लखीमपुर खीरी जा रही स्लीपर बस पेड़ से टकराई, एक यात्री की मौत, नौ घायल

Tue, 10 Sep 2024 12:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 12:31 PM IST
सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर निजी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
private sleeper bus collided with tree on Delhi Highway in Bareilly
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर मंगलवार तड़के हादसा हो गया। दिल्ली के आन्नद विहार से लखीमपुर खीरी जा रही निजी बस सिंधौली चौराहे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई थी, जिससे वह बस से नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई गई। हादसे के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हादसे में 20 वर्षीय घनश्याम की मौत हो गई। वह लखीमपुर खीरी के मैगलगंज का रहने वाला है। वह गाजियाबाद की एक फैक्टरी काम करता था। वहां से घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल 
1- रोहित पुत्र हरनाम 
2- दीन बंधु पुत्र चंद्रिका , ईसानगर, लखीमपुर खीरी
3- प्रदीप कुमार पुत्र हरीशचंद्र, मैगलगंज, लखीमपुर खीरी
4- अखिलेश कुमार पुत्र जयपाल, लखीमपुर खीरी
6- मेवालाल पुत्र रामस्वरूप, लखीमपुर खीरी
7- मनीष पुत्र मोहरदीन, लखीमपुर खीरी
8- अनिल कुमार पुत्र शंकर, ईसानगर, लखीमपुर खीरी
9- सोनू यादव पुत्र बांके यादव, लखीमपुर खीरी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed