फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Private institutions are not showing interest in RBC center

Bareilly News: आरबीसी सेंटर के लिए निजी संस्था नहीं दिखा रही दिलचस्पी

Tue, 19 Aug 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Private institutions are not showing interest in RBC center
बरेली। डेढ़ साल में सिर्फ 68 वाहन कंडम मानकर वाहन स्वामियों ने प्रमाणपत्र हासिल किया है। यह कंडम वाहनों की संख्या के 10 प्रतिशत भी नहीं है। स्क्रैप नीति को लागू होने के बाद से मुख्यालय और संभागीय कार्यालय आरबीसी (रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी) सेंटर को शुरू करने कवायद में लगी है, लेकिन निजी संस्था इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो मुख्यालय से इसके लिए निविदाएं भी निकाली गई थीं, लेकिन कोई भी निजी फर्म शर्ताें पर खरी नहीं उतरी। इसके अलावा निजी फर्माें ने भी रुचि नहीं दिखाई। अधिकारियों का कहना है कि आरबीसी सेंटर सिर्फ निजी फर्म को ही डेवलप करना है। मुरादाबाद में आरबीसी सेंटर होने के कारण वाहन स्वामी वहां जाने से कतरा रहे है, जिसकी वजह से कंडम वाहनों की संख्या डेढ़ साल में कम हैं। संवाद
विज्ञापन


सही आंकड़ा नहीं है आरटीओ के पास
आरटीओ कार्यालय में सही कंडम वाहनों का सही आंकड़ा नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक एनसीआर की तरह बरेली में 10 साल डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल के वाहनों से संबंधित कोई आदेश नहीं आए हैं। वहीं 9.58 लाख वाहनों की बात करें तो लगभग 15 से 20 प्रतिशत वाहन कंडम हालत में हैं, जिनका पंजीकरण तो है, लेकिन वाहनाें का प्रदूषण व फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं है। अब वह कंडम हालत में है या नहीं, इसे बता पाना मुश्किल है। प्रमाणपत्र के आधार पर 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। मुरादाबाद में स्क्रैप नीति के तहत कंडम हालत में जमा होने वाले वाहनों की सिर्फ सूचना आती है, इसके अलावा कोई भी आंकड़ा उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
मुख्यालय स्तर पर आरबीसी सेंटर के लिए प्रस्ताव निकाले गए थे। निजी कंपनियां इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रही है, काेई कंपनी अगर सक्षम होगी तो उसे निश्चित तौर पर काम दिया जाएगा। अब संभागीय कार्यालय की ओर से इसके लिए जल्द दोबारा प्रयास शुरू किए जाएंगे, बरेली में सेंटर खुलने के बाद वाहनों की संख्या भी बढ़ेगी। - पंकज सिंह, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed