फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Private bus full of laborers overturned uncontrollably on Bada bypass, nine injured

बड़ा बाईपास पर बेकाबू होकर पलटी मजदूरों से भरी निजी बस, नौ घायल

Thu, 30 Dec 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Private bus full of laborers overturned uncontrollably on Bada bypass, nine injured
हादसे में जख्मी युवक।
श्रावस्ती से चंडीगढ़ जा रही थी, ट्रक को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम, दो मजदूरों की हालत गंभीर
बरेली। बड़ा बाईपास पर मंगलवार देर रात श्रावस्ती से चंडीगढ़ जा रही मजदूरों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ मजदूर घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार देर रात श्रावस्ती से चंडीगढ़ जा रही मजदूरों से भरी निजी बस बड़ा बाईपास स्थित परधौली गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में श्रावस्ती निवासी रंजीत, अब्दुल सलाम, राजेंद्र, रामदेव, शिवकुमार, मुनिजर, श्याम नारायण, शिवकुमार, राम पुरुष आदि घायल हो गए। सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर सीबीगंज सुनील अहलावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार लोगों का कहना था कि परधौली और ट्यूलिया गांव के बीच बड़ा बाईपास पर एक चालक अपने ट्रक को लहराते हुए चला रहा था। उसे बचाने के चक्कर में बस असंतुलित हो गई और हाईवे किनारे पलट गई। बस में करीब 80 मजदूर सवार थे। हाईवे पर बस पलटने के बाद जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से बस हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

आठ सौ से हजार रुपये तक वसूला किराया
बस से चंडीगढ़ जा रहे मजदूरों ने बताया कि श्रावस्ती से चंडीगढ़ और लुधियाना मजदूरी करने जा रहे थे। उनसे आठ सौ से एक हजार रुपये के हिसाब से किराया लिया गया था। हादसे के बाद ट्रक को चालक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed