फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Principal Chief Conservator of Forests explored the possibilities of Zoo and Forest University

Bareilly News: प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने तलाशी चिड़ियाघर और फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी की संभावनाएं

Sun, 21 Jan 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 21 Jan 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Principal Chief Conservator of Forests explored the possibilities of Zoo and Forest University
बरेली। प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार शर्मा ने शनिवार को जिले का दौरा कर चिड़ियाघर और फॉरेस्ट, क्लाइमेट चेंज एंड वाइल्डलाइफ यूनिवर्सिटी की संभावनाएं तलाशीं। कई स्थानों पर पौधरोपण का जायजा लिया। मीरगंज रेंज के फतेहगंज पश्चिमी में फौजी पड़ाव नर्सरी का निरीक्षण भी किया। विकास योजनाओं के लिए हरे पेड़ों के कटान और पौधरोपण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह मुरादाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन

जिले में प्रस्तावित फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी और मिनी जू (चिड़ियाघर) की स्थापना को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी के लिए सदर तहसील के गांव मंझा में 135 हेक्टेयर और सीबीगंज में मिनी जू के लिए 48 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की जा चुकी है। प्रधान मुख्य वन संरक्षण शुक्रवार शाम ही बरेली आ गए थे। अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने लाल फाटक से रामगंगा तक और बरेली-सितारगंज, बरेली-रामनगर मार्ग के चौड़ीकरण में पेड़ों के कटान के साथ पौधरोपण के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शनिवार सुबह उन्होंने अधिकारियों के साथ बरेली-दिल्ली हाईवे व बरेली-नैनीताल हाईवे के किनारे पौधरोपण का निरीक्षण किया।

घास मंडी की सड़क

घास मंडी की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed