UP: प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका और बेटे का कार सवारों ने किया अपहरण, लड़के ने पुलिस को फोन पर बताई गलत लोकेशन
बताया जा रहा है कि स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में कार सवार लोगों ने शिक्षिका काअपहरण कर लिया। दिनदहाड़े घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर क्षेत्र के शिक्षकों ने थाने पर पहुंचकर सूचना दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अल्हापुर की सहायक अध्यापक पूनम शुक्ला और उसके बेटे नीलू को कुछ लोग कार में बैठाकर ले गए। शिक्षकों ने थाने पहुंचकर सूचना दी तो पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
पूनम शुक्ला अल्हापुर के प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। वह पूर्व में थाना आरसी मिशन क्षेत्र के लालबाग में रहती थीं। वर्तमान में महिला थाना सदर बाजार के मोहल्ला जलालनगर में किराये के मकान में रहती हैं। पुलिस के अनुसार, रुपयों के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी होने से पहले बेटे नीलू के साथ कार सवार कुछ लोग पहुंचे थे। स्कूल में उनकी बातचीत हुई।
बताते हैं कि स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में कार सवार लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। दिनदहाड़े घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर क्षेत्र के शिक्षकों ने थाने पर पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी।
पति ने कई लोगों से ले रखा था कर्ज
पूनम शुक्ला के पति ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। उनके निधन के बाद पूनम को मृतक आश्रित में नौकरी मिल गई। तब से कर्जदार उनके घर के चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पूनम से मिलने आए कार सवारों को वे पहले से जानतीं थीं। बेटा भी उन्हीं के साथ चला गया था।
बेटे ने फोन पर बताई गलत लोकेशन
अपहरण की घटना के बाद पुलिस ने पूनम के बेटे को फोन लगाया। फोन रिसीव भी हो गया, लेकिन बेटे ने अपनी लोकेशन हरदोई के पाली में बताई। पुलिस ने ट्रेस किया तो वह हथौड़ा चौराहा दिखा रहा था। हालांकि, शाम को उसका फोन बंद हो गया। थाना प्रभारी रोहित सिंह ने बताया कि नीलू का पता चल गया है। वह हरदोई में है। उसे लेने के लिए जा रहे हैं।
प्राथमिक जांच में मामला अपहरण का नहीं लग रहा है। स्कूल से निकलने के बाद महिला ने एक स्थान पर बैठकर चाय भी पी थी। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। महिला और उसके बेटे की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। -अमित चौरसिया, सीओ सदर