फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pressure on regular trains remains high; frequency of special trains has to be increased.

Bareilly News: नियमित ट्रेनों पर कम नहीं हो रहा दबाव, विशेष के बढ़ाने पड़ रहे फेरे

Mon, 31 Aug 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 31 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Pressure on regular trains remains high; frequency of special trains has to be increased.
बरेली। नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा है। ऐसे में विशेष ट्रेनों के फेरों को विस्तार देने के साथ-साथ वन-वे ट्रेनों का संचालन भी करना पड़ रहा है। दो माह में पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों को नियमित का दर्जा दिए जाने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। ऐसे में अब रेलवे ने सभी ट्रेनों का संचालन 24 कोचों के साथ करने की तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बरेली होकर अप-डाउन 105 ट्रेनों का संचालन होता है। इन दिनों आठ जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रक्षाबंधन के चलते भी तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन 29 अगस्त तक किया गया। ट्रेनों में वेटिंग और नो रूम की स्थिति के कारण वाराणसी और अयोध्या से नई दिल्ली व आनंद विहार के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गईं। यह गाड़ियां सोमवार को बरेली जंक्शन आएंगी। इधर, तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरों को विस्तार देना पड़ा है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह ही रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान 10 विशेष ट्रेनों की सूची जारी की थी। 10 और ट्रेनों की सूची जारी की जानी है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि अगस्त माह में 10 जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरों को विस्तार दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत के अनुसार और ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed