{"_id":"5fc15ce08ebc3e9bb744d320","slug":"preparing-to-implement-aud-even-to-reduce-the-crowd-of-students-bareilly-news-bly4282770130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में छात्रों की संख्या कम करने के लिए ऑड-ईवन लागू करने की तैयारी, आज बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज में छात्रों की संख्या कम करने के लिए ऑड-ईवन लागू करने की तैयारी, आज बैठक
Sat, 28 Nov 2020 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
bareilly college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में कोरोना के नियमों का अनुपालन कराने के लिए दो दिसंबर से रोल नंबर के आधार पर ऑड-ईवन (सम-विषम) व्यवस्था के अनुसार कक्षाओं को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन शनिवार को मीटिंग करेगा।
विज्ञापन
शासन की गाइड लाइन के अनुसार बरेली कॉलेज में नियमित कक्षाओं का संचालन 24 नवंबर से शुरू हो चुका है। कॉलेज प्रशासन ने पहले स्नातक कक्षाओं के लिए संकायवार दो-दो दिन निर्धारित किए थे। इसके अलावा परास्नातक, बीएड सहित दूसरी कक्षाओं के संचालन के लिए भी शेड्यूल तय किया था। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि चूंकि अब प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
कॉलेज में करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। दिसंबर में इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन का कहना है कि कॉलेज प्रशासन यह प्रयास कर रहा है कि दो दिसंबर से कक्षाओं का संचालन ऑड ईवन व्यवस्था के तहत कराया जाए। इसके लिए छात्र-छात्राओं के रोल नंबर के आधार पर उनकी सम और विषम की सूची तैयार होगी।
विज्ञापन
प्लानिंग है कि रोल नंबर के आखिरी अंक के सम विद्यार्थियों को पहले तीन दिन बुलाया जाएगा। जबकि अगले तीन दिन में विषम रोल नंबर वाले विद्यार्थियों को बुलाया जाए। प्राचार्य का कहना है कि अभी इस पर मीटिंग होनी है।