फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations Underway for the Operation of a New Train to Kanpur via Bareilly

Railway News: बरेली होकर कानपुर के लिए नई ट्रेन के संचालन की तैयारी, तराई इलाके से भी होगा सीधा जुड़ाव

Sun, 19 Apr 2026 05:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 19 Apr 2026 05:49 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल इस साल के अंत तक बरेली से कानपुर सेंट्रल के लिए नियमित ट्रेन सेवा शुरू करेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में इस मार्ग पर ट्रेनों की संख्या सीमित है। एक और ट्रेन चलने से यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
Preparations Underway for the Operation of a New Train to Kanpur via Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस वर्ष के अंत तक बरेली होकर कानपुर सेंट्रल के लिए नियमित गाड़ी का संचालन शुरू हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल इस रूट पर बरेली होकर एक साप्ताहिक और एक द्विसाप्ताहिक ट्रेन ही है। इनमें भी एक ट्रेन इन दिनों डायवर्ट कर दी गई है।

विज्ञापन


कानपुर औद्योगिक नगरी है। काफी संख्या में कारोबारियों और व्यापारियों का कानपुर से जुड़ाव रहता है। प्रदेश की महत्वपूर्ण औद्योगिक नगरी के लिए बरेली से ट्रेनों की संख्या सीमित है। कानपुर के लिए गाड़ियों के नाम पर 22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस मंगलवार और 22445 कानपुर सेंट्रल-अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन सोमवार को होता है। इसके अलावा 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस बुधवार व शुक्रवार को चलती है।
विज्ञापन


कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर मेगा ब्लॉक के कारण इन दिनों सप्ताह में दो दिन चलने वाली 12469 कानपुर-सेंट्रल जम्मूतवी एक्सप्रेस को बरेली होकर नहीं चलाया जा रहा है। बरेली-कानपुर के बीच ट्रेनों की कमी का मामला रेलवे यात्री सलाहकार समिति में भी उठ चुका है। इसके बाद रेलवे ने नई गाड़ी के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि पीलीभीत, मैलानी और बरेली होकर गाड़ी के संचालन पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुआं-बंगलूरू विशेष गाड़ी में बरेली से बुक हुए 377 टिकट
बरेली होकर दक्षिण भारत जाने वाली इकलौती ट्रेन लालकुआं-बंगलूरू विशेष गाड़ी फुल होकर चल रही है। शनिवार को 05074 लालकुआं-बंगलूरू विशेष गाड़ी में इज्जतनगर, बरेली सिटी और बरेली जंक्शन से 377 टिकट बुक हुए। बदायूं से 115 और कासगंज से लंबी दूरी के 22 यात्री आरक्षित टिकट लेकर गाड़ी में सवार हुए।

बरेली होकर 05074-73 लालकुआं-बंगलूरू-लालकुआं के बीच सप्ताह में एक-एक दिन विशेष ट्रेन है। इसका संचालन पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल कर रहा है। इसके अलावा बरेली से बंगलूरू के लिए सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा है। 16 अप्रैल को बरेली-बंगलूरू के बीच 400 से ज्यादा यात्रियों ने हवाई सेवा से यात्रा पूरी की।

लालकुआं-बंगलूरू विशेष गाड़ी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए रेलवे ने इसे नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए गाड़ी को नियमित करने के साथ कुछ अन्य रूटों पर नई गाड़ियों का संचालन भी प्रस्तावित है।

टिकट बुकिंग की स्थिति
इज्जतनगर- 255
बरेली सिटी- 46
बरेली जंक्शन- 76
बदायूं- 115
कासगंज- 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed