फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations to open a police post near the toll plaza

Bareilly News: टोल प्लाजा के पास पुलिस चौकी खोलने की तैयारी

Sun, 07 Sep 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations to open a police post near the toll plaza
फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली हाईवे पर स्थानीय टोल टैक्स प्लाजा पर एनएचएआई के बिल्डिंग में पुलिस विभाग ने एक सप्ताह में चौकी खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को सीओ हाईवे ट्रेनी आईपीएस शिवम आशुतोष ने एनएचएआई के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बगैर वर्दी पहने कमरे के अंदर लेटे पुलिस कर्मियों की डांट भी लगाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार के मुताबिक एनएचएआई की तरफ से बिल्डिंग की व्यवस्था कराई गई है। इसकी रंगाई-पुताई के बाद एक सप्ताह में उद्घाटन करके चौकी को स्थापित कर दिया जाएगा। पुलिस लाइन से एक दरोगा और चार सिपाही की भी यहां तैनाती कर दी गई है। तैनात दरोगा अभी छुट्टी पर गए हैं, लेकिन सिपाही नवीन चौकी पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को सीओ हाइवे ट्रेनी आईपीएस शिवम आशुतोष ने पहुंचकर बिल्डिंग के बाहर होर्डिंग लगाकर पुलिस चौकी की पहचान देने के निर्देश दिए। लोगों का मानना है कि यहां पुलिस चौकी खुलने से टोल वसूलने को लेकर आए दिन विवाद और अन्य वारदातें होते रहते हैं, जिस पर नियंत्रण लग सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed