फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations to deliver books to students on the first day of the new session

Bareilly News: नए सत्र के पहले दिन ही विद्यार्थियों तक किताबें पहुंचाने की तैयारी

Sat, 07 Mar 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 07 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Preparations to deliver books to students on the first day of the new session
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बार परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के तैयारियां की हैं। विभाग का दावा है कि एक अप्रैल से शुरू हो रहे सत्र 2026-27 के पहले ही दिन बच्चों के बस्ते में सभी किताबें पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

सत्र 2025-26 में किताबों के वितरण में काफी देरी हुई थी। विद्यार्थियों को पुस्तकों के लिए जुलाई-अगस्त तक इंतजार करना पड़ा था। विभाग की कार्यप्रणाली पर अक्सर उठते सवालों को देखते हुए इस बार शासन स्तर से लेकर जिले तक काफी सख्ती बरती जा रही है। पिछले साल भी एक अप्रैल को नए सत्र के साथ किताबें तो पहुंचा दी गईं थी, लेकिन वह पूरी नहीं थीं।
विज्ञापन

इस बार जिले के स्कूलों के लिए कुल 27 लाख किताबों की मांग भेजी गई है। इनमें से अब तक लगभग 60 प्रतिशत पुस्तकें आ चुकी हैं। अब तक प्राप्त किताबों में से 35 प्रतिशत का भौतिक सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। इन्हें संबंधित ब्लॉकों में वितरण के लिए भी भेज दिया गया है। शेष 25 प्रतिशत किताबों का सत्यापन भी अगले दो से तीन दिनों के भीतर शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने इस बार प्रकाशकों पर भी कड़ा रुख अपनाया है। निर्देश दिए गए हैं कि यदि 22 मार्च के बाद किसी भी प्रकाशक ने किताबों की खेप भेजी, तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि विभाग का मुख्य लक्ष्य सत्र के पहले दिन से ही पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed