{"_id":"5fbaa9e98ebc3e9bdc31b6e6","slug":"preparations-for-the-remaining-semester-of-law-examinations-soon-bareilly-news-bly4276703183","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि की बाकी सेमेस्टर की परीक्षाएं जल्द कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि की बाकी सेमेस्टर की परीक्षाएं जल्द कराने की तैयारी
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
कोरोना की वजह से विश्वविद्यालय केवल अंतिम सेमेस्टर के ही करा सका था पेपर
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय दिसंबर के प्रथम सप्ताह में एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं करा सकता है। इसके लिए जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने की तैयारी है। कोरोना की वजह से एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ही हो सकी थीं। ऐसे में सम सेमेस्टर के तमाम छात्र-छात्राएं परीक्षाएं न होने से भ्रम की स्थिति में हैं।
कोरोना की वजह से विश्वविद्यालय परिसर के तमाम दूसरे कोर्स के साथ एलएलबी के भी सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। हालांकि विश्वविद्यालय एलएलबी के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा पहले ही करा चुका है। बीए-एलएलबी की दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। इसी तरह एलएलबी की दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी होनी बाकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक इन सेमेस्टर की परीक्षाएं न कराए जाने से इन कोर्स में पढ़ाई करने वाले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के सामने संशय की स्थिति है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने एलएलबी और बीए-एलएलबी की सम सेमेस्टर की बाकी परीक्षाओं को कराने के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने के संकेत दिए हैं।