फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations for the arrival of the Chief Minister are in full swing, and digging of roads is banned.

Bareilly News: मुख्यमंत्री के आने की तैयारियां तेज, सड़कों की खोदाई पर प्रतिबंध

Thu, 12 Mar 2026 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 12 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the arrival of the Chief Minister are in full swing, and digging of roads is banned.
बरेली। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्यमंत्री के आगमन की सुगबुगाहट के साथ ही शहर की सूरत सुधारने की कवायद तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से नवनिर्मित रामायण वाटिका का उद्घाटन करेंगे। इसी के देखते हुए नगर निगम और बीडीए के अधिकारियों ने अलग-अलग बैठकें कर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम की टीमों को लावारिस पशुओं को पकड़ने के काम में अधिक सक्रिय रहने को कहा गया है। मुख्यमंत्री के दौरे तक मुख्य सड़कों की किसी भी प्रकार की नई खोदाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। नगर आयुक्त ने कहा है कि बिना अनुमति के सड़क या फुटपाथ खोदने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकन्डन ए ने भी प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने रामायण वाटिका के उद्घाटन समारोह को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और कार्य समय से पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


रामायण वाटिका शुरू होने के बाद पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बरेली। बरेली की पहचान अब केवल नाथ नगरी के रूप में ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर भी होने जा रही है। रामगंगा नगर आवासीय योजना में बनकर तैयार हुई रामायण वाटिका पर्यटन को नई ऊंचाई देगी। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से विकसित यह वाटिका धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पहचान देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इस भव्य वाटिका का लोकार्पण करेंगे, जिसके लिए बीडीए ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकन्डन ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य केवल शहर को सुंदर बनाना ही नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देना भी है। लोकार्पण की घोषणा होते ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed