फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations begin to tackle floods during monsoon

Bareilly News: मानसून में बाढ़ से निपटने की तैयारियां शुरू

Tue, 06 May 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin to tackle floods during monsoon
बरेली। मानसून में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को डीएम अविनाश सिंह ने कलक्ट्रेट में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक ली। इसमें बाढ़ से बचाव, राहत कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चौकियां स्थापित कर वहां कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों की सीएचसी/पीएचसी पर डॉक्टरों की तैनाती के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में दवाएं रखी जाएं। एडीएम एफआर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती करने के लिए कहा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने बिजली निगम को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित न हो। यदि किसी स्थान पर फॉल्ट हो, तो उसे शीघ्र ठीक कराया जाए। लंबे समय तक शटडाउन न लिया जाए। इस मौके सीडीओ जग प्रवेश, एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed