फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparation to file charge sheet in Katri's triple murder case

Bareilly News: कटरी के तिहरे हत्याकांड में चार्जशीट लगाने की तैयारी

Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Preparation to file charge sheet in Katri's triple murder case
फरीदपुर। कटरी के तिहरे हत्याकांड में एक-दो दिन में चार्जशीट लगाने की तैयारी है। साथ ही सुरेश प्रधान, परमवीर आदि को गैंगस्टर में निरुद्ध कर उनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी है। उनकी संपत्तियों का मूल्यांकन भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कटरी कांड के मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान, उसका दोस्त गज सिंहपुर निवासी सूरजपाल और दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी परमवीर सिंह के खिलाफ पुलिस एक-दो दिन में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। विवेचक के मुताबिक चार्जशीट दाखिल होने के बाद पुलिस कटरी कांड के दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। उसके बाद परमवीर सिंह, सुरेश प्रधान और सूरजपाल द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति जब्त कराने को धारा 14ए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-----
रायपुर हंस के लोगों ने की गांव में चकबंदी कराने की मांग

फरीदपुर। रामगंगा कटरी के रायपुरहंस गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से तहसील पहुंचकर तहसील प्रशासन से गांव में चकबंदी कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में चकबंदी हो जाएगी तो हमेशा के लिए उनका जमीन का विवाद समाप्त हो जाएगा और जितनी जिसकी जमीन है, उतनी उसको पैमाइश करके एक जगह पर मिल जाएगी। अभी लोगों की जमीन टुकड़ों में विभाजित है। एक किसान के पास 10 बीघा जमीन रिकॉर्ड में तो है पर वह कई जगह होने की वजह से वहां खेती और कब्जा संभव नहीं हो पा रहा है। गांव के किसान बुधवार को सामूहिक प्रार्थना पत्र तहसील प्रशासन को सौंपेंगे, जिसमें वह जिक्र करेंगे कि सभी ग्रामीण अपनी जमीनों की पैमाइश कराने के लिए तैयार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed