{"_id":"68eebda510f5c65af80f10ef","slug":"precious-buildtech-and-four-others-face-a-debt-of-rs-62-lakh-and-are-preparing-for-attachment-bareilly-news-c-4-vns1074-746172-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 24 घंटे में डेंगू के चार नए मरीज मिले, जिले में अब तक 17 केस आ चुके सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 24 घंटे में डेंगू के चार नए मरीज मिले, जिले में अब तक 17 केस आ चुके सामने
Wed, 15 Oct 2025 11:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:36 AM IST
सार
बरेली में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। जिले में अब तक 17 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amarujala
विस्तार
बरेली में मौसम में हो रहे बदलाव के चलते एक बार फिर से वायरल, बुखार, डेंगू के मरीज बढ़ने लगे हैं। 24 घंटे के अंदर डेंगू के चार केस की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 17 हो गई है।
विज्ञापन
बढ़ते मामलों से परेशान मलेरिया विभाग के अधिकारियों ने रोकथाम के लिए विभाग की ओर से डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स की टीमों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मलेरिया मरीजों की संख्या लगातार घट रही है, लेकिन अब डेंगू पैर पसारने लगा है। इस वर्ष जनवरी से अब तक डेंगू के 17 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
साफ-सफाई के दिए निर्देश
डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार ने मंगलवार को सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी के कुछ स्थानों पर गंदगी पसरी मिली, जिसपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संचित शर्मा को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जारी दस्तक अभियान का भी जायजा लिया। गांव सतुइआ में घर-घर जाकर आशाओं द्वारा दस्तक अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन