फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prdani brothers to war

प्रधानी के लिए भाइयों में जंग

Mon, 23 Nov 2015 01:54 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 23 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Prdani brothers to war
नवाबगंज। प्रधानी चुनाव में रिश्तों की मर्यादा भूलकर अपने ही एक दूसरे का खून लेने को आतुर हो गए हैं। इलाके के ठिरिया सैदपुुर गांव में दो भाइयों ने प्रधानी का चुनाव लड़ रहे अपने सगे भाई के घर में धावा बोलकर जानलेवा हमला कर दिया। अवैध रायफल और तमंचों से फायरिंग भी की गई। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाई भाग निकले। पुलिस ने मौके से दो देशी रायफल, एक तमंचा और छह कारतूस बरामद किए हैं। दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित से संपत्ति विवाद में हमले की तहरीर लिखवाई है।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान छेदालाल गंगवार इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले वर्तमान प्रधान और चाचा नन्हें लाल भी मैदान में हैं। बताया जा रहा है कि छेदालाल के सगे भाई बुद्धसेन और शिवदयाल उर्फ रामेश्वर दयाल चाचा नन्हेलाल को चुनाव लड़ा रहे हैं। इसे लेकर भाइयों में तनातनी चल रही थी। छेदालाल गांव के सुम्मेर लाल के साथ वोट मांगकर शनिवार रात आठ बजे घर लौटे। आरोप है कि खाना खाते समय उनके भाई बुद्धसेन और शिवदयाल घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। मना करने पर घरों से रायफल और तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। छेदालाल बाल बाल बचे और घर से दौड़ लगा दी। छेदालाल के मुताबिक उन्होंने रात में ही फोन से पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। दूसरे घर में रात गुजारने के बाद रविवार सुबह जब छेदालाल अपने घर की ओर लौटे तो देखा कि दोनों भाई हथियार लेकर उनके दरवाजे पर ही बैठे हैं। छेदालाल ने छिपकर फिर पुलिस को सूचना दी तो उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह यादव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी हथियार फेंककर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि छेदालाल की चुनावी रंजिश में हमले की तहरीर को दरकिनार करके पुलिस ने संपत्ति विवाद की नई तहरीर लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि हमले की बात सही है। मामला प्रधानी चुनाव का नहीं बल्कि संपत्ति बंटवारे का है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन

 
प्रचार के दौरान भिड़ीं महिलाएं
नवाबगंज। चुनाव प्रचार के दौरान महिला प्रधान और दूसरे उम्मीदवार की पत्नी में भिड़ंत हो गई। एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। मामला ईंधजागीर गांव का है। रविवार को मौजूदा प्रधान शमा परवीन महिलाओं के साथ वोट मांग रही थीं। तभी उनका सामना दूसरे प्रत्याशी बड़े बाबू की पत्नी हमशीरन से हो गया। वह अपने समर्थकों के साथ पति के लिए वोट मांगने निकली थी। किसी बात पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रधान शमा परवीन ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। उन्होंने हमशीरन के साथ ही उनके पति और देवर सहित कई लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी का आरोप
नवाबगंज। त्यार जागीर गांव से प्रधानी चुनाव लड़ रहे विनोद कुमार श्रीवास्तव ने गांव के कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि उन पर पर्चा वापसी का दबाव डाला गया था। ऐसा न करने पर शनिवार रात नौ बजे कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और प्रचार बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला
मीरगंज। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी के घर घुसे एक ही परिवार के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। थाने में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

निरंजन के मुताबिक शनिवार रात वह नथपुरा में अपने घर की चौपाल पर बैठे थे। तभी गांव का ही रामौतार अपने बेटों श्यामवीर, छोटेलाल, हरेंद्र, कांता प्रसाद और राजीव के साथ आ धमका। आरोप है कि सभी प्रधानी चुनाव की रंजिश में गालीगलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर हमलावर हो गए। आरोपियों को दौड़ाने पर एक ने 315 बोर तमंचे से फायर झोंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed