{"_id":"61b242bc71df81657e6a1245","slug":"prayed-for-the-recovery-of-captain-varun","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन वरुण के स्वास्थ्य के लिए कीं प्रार्थनाएं: सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन वरुण के स्वास्थ्य के लिए कीं प्रार्थनाएं: सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि
Thu, 09 Dec 2021 11:41 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:41 PM IST
सार
बरेली के श्यामगंज के साईं मंदिर में बृहस्पतिवार को भक्तों ने साईं नाथ से कैप्टन वरुण के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। इस दौरान हवन भी किया गया। साईं नाथ मंदिर के पुजारी पंडित सुशील पाठक ने कहा कि कैप्टन वरुण बहादुर हैं। भगवान साईं नाथ उन्हें जल्द स्वस्थ कर देंगे।
विज्ञापन
कैप्टन बिपिन रावत के लिए प्रार्थनाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ जहां सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी जा रही है, हादसे घायल कैप्टन वरुण सिंह के स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थनाएं भी की जा रहीं हैं।
तमिलनाडु में बुधवार को हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए लोग भगवान से दुआएं कर रहे हैं।
बरेली के श्यामगंज के साईं मंदिर में बृहस्पतिवार को भक्तों ने साईं नाथ से कैप्टन वरुण के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। इस दौरान हवन भी किया गया। साईं नाथ मंदिर के पुजारी पंडित सुशील पाठक ने कहा कि कैप्टन वरुण बहादुर हैं। भगवान साईं नाथ उन्हें जल्द स्वस्थ कर देंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि कुन्नूर में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी 13 मृतकों के पार्थिव शरीर को विमान से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाया गया। यहां सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सभी को श्रद्धांजलि दी गई। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, एनएसए डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी पालम एयरबेस पहुंचे और जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
जनरल रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली में शुक्रवार को होगा। वहीं, सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्कार कल दिल्ली कैंट में शाम 7.15 बजे किया जाएगा।