फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pratap Eagles, Guru Nanak Super Heroes, Blue Tigers and Venus Victorious emerged winners

Bareilly News: प्रताप ईगल्स, गुरुनानक सुपर हीरोज, ब्लू टाइगर्स और वीनस विक्टोरियस विजेता बने

Mon, 12 Aug 2024 04:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Pratap Eagles, Guru Nanak Super Heroes, Blue Tigers and Venus Victorious emerged winners
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली शाखा की ओर से रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट आईएमए फुटसल लीग 2024 आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न आयुवर्ग में चिकित्सकों और उनके परिजन के बीच रोचक मुकाबला खेला गया। इसमें प्रताप ईगल्स, गुरुनानक सुपर हीरोज, ब्लू टाइगर्स, वीनस विक्टोरियस विजेता बने।
विज्ञापन

श्रेष्ठ प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को गोल्डन बूट सम्मान मिला।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल के मुताबिक साईं स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में पुरुष, महिला, बच्चों की 18 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने किया। 11 वर्ष तक की आयु के बच्चों में रवि खन्ना सुपर हीरोज टीम हारी। गुरुनानक सुपर हीरोज टीम विजेता रही। 11 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों में रुचि आईवीएफ उपविजेता, ब्लू टाइगर्स फुटबॉल क्लब विजेता रहा। महिला मुकाबले में गंगाशील स्ट्राइकर्स को हराकर वीनस विक्टोरियस विजेता बनी। पुरुष मुकाबले में प्रताप ईगल्स टीम ने न्यूरो किड्स स्मार्ट स्ट्राइकर्स को हराया।
विज्ञापन

गोल्डन बूट का पुरस्कार पुरुष वर्ग में प्रणव अग्रवाल, महिला में डॉ. पारुल सक्सेना, बच्चों में अविरल गंगवार और संध्या जौहरी को मिला। श्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार पुरुष वर्ग में डॉ. अतुल टंडन, महिला में ओला सक्सेना, बच्चों में अर्जुन मजूमदार और अर्णव गंगवार को दिया गया। इस दौरान साई स्टेडियम इंचार्ज जेएस दिवेदी, फुटबॉल फेडरेशन बरेली के सचिव मून रॉबिन्सन, आईएमए सचिव डॉ .गौरव गर्ग, चेयरमैन स्पोर्ट्स डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष डॉ. निकुंज गोयल, प्रोग्राम कमेटी चेयरमैन डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. आरके सिंह, डॉ. रितु राजीव अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed