फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   prasashan

खनन कराने वालों पर अफसर मेहरबान

Thu, 07 May 2015 01:27 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 07 May 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंध के बाद भी अवैध खनन करा रहे ढाबा मालिक के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वाहनों को तो सीज किया गया लेकिन जिन वाहनों पर पटेल शिव ढाबा लिखा हुआ था उसके मालिक को तलाशने की कोशिश जिम्मेदार अफसरों ने नहीं की । जिस ढाबे का नाम ट्रालियों पर लिखा है उसके मालिक विनोद पटेल हैं।  
विज्ञापन

खनन पर हो हल्ला इतना मच रहा है लेकिन अफसरों की शह पर खनन के खलनायक जबरिया खुदाई करा रहे हैं। जब भी मामला उछलता है तो छोटी मोटी कार्रवाई कर अपना दामन साफ दिखाने की कोशिश होती है। खनन के असली खिलाड़ी तक पुलिस न पहुंचती है और न हीं खनन विभाग के अफसर ही वहां तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। मंगलवार को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कलापुर गांव में जेसीबी से खनन किया जा रहा था। हल्का लेखपाल इंद्रेश की सूचना पर एसडीएम सदर ने एसओ इज्जतनगर को खनन रोकने के आदेश दिए थे। इस पर सोमवार को पुलिस ने अवैध खनन रोक दिया था। यहां जेसीबी से जमीन की एक मीटर गहरी खुदाई कर मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर ट्रालियों से ले जाई जा रही थी। पुलिस ने जो जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ीं उस पर पटेल शिव ढाबा लिखा है। इसके बावजूद आरोपी ढाबे वाले के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने सिर्फ वाहनों को एमवी एक्ट में सीज कर मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी है।

विज्ञापन

एसओ कमल यादव का कहना है कि मामला खनन से जुड़ा होने के कारण खनन विभाग को इसकी रिपोर्ट भेज दी है। अब इस मामले में खनन विभाग ही कार्रवाई कर सकता है। खनन अधिकारी लालता प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट उन्हें मिल गई है। पकड़े गए वाहनों के स्वामी से जुर्माना वसूलेंगे। अगर जुर्माना नहीं मिलेगा तो रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed