मंडल में पांच सौ गेहूं क्रय केंद्र खुलेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि क्रय केंद्रों को ब्लाकवार गांवों से जोड़ा गया है। इन पर धनराशि, स्टाफ , इलेक्ट्रानिक कांटे, बोरे, नमी मापक यंत्र, छलना, किसानों के बैठने और पीने के पानी आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। गेहूं का भुगतान दो से तीन दिन में करने की व्यवस्था हो। हर केंद्र पर एक सप्ताह की खरीद का पैसा रहना चाहिए।
बैठक में बताया गया कि गेहूं की उतराई-छनाई की नौ रुपये प्रति क्विंटल और जनरेटर इस्तेमाल होने पर 12 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। 7.5 प्रतिशत विजातीय तत्व, दो प्रतिशत अन्य खाद्यान, दो प्रतिशत क्षतिग्रस्त दाने, चार प्रतिशत किंचित क्षतिग्रस्त, छह प्रतिशत सिकुडे़-टूटे दाने और 12 प्रतिशत नमी वाला गेहूं खरीद के लिए मान्य किया गया है। हर खरीद केंद्र पर केंद्र प्रभारी, उसका मोबाइल नंबर और टोल फ्र ी नंबर का फ्लैक्स भी लगाया जाए। बैठक में आरएफसी दिग्विजय सिंह, चारों जिलों के एडीएम, सहायक निबंधक सहकारिता, डिप्टी आरएमओ, क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक मौजूद रहे।