फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pradarshan

महिलाओं का कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 14 Apr 2022 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पालिकाध्यक्ष से राशन कम मिलने की शिकायत करने वाली महिलाओं को इस बार कोटेदार ने राशन तो पूरा दे दिया पर साथ में अपनी दुकान से नाम कटवाने की धमकी भी दे डाली। विरोध में महिलाओं ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिले में अनाज की कालाबाजारी चरम पर है। आपूर्ति विभाग की हीलाहवाली का आलम यह है कि कोटेदार गरीबों का हक लगातार डकार रहे हैं। हालात ये हैं कि जिले में कई जगह पर कम राशन दिया जा रहा है, अगर कोई इसका विरोध करता है तो राशन कार्ड कटवाने की धमकी तक दी जाती है, ऐसे कार्ड धारक मजबूरी में कम राशन लेकर वापस चले आते हैं।
विज्ञापन

छह अप्रैल को पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल कुछ महिलाओं से मिलीं थीं और अपनी समस्याओं के बारे में बताया। महिलाओं ने बताया कोटेदार द्वारा राशन कम दिया जा रहा है। अगर कुछ कहो तो कोटेदार धमकाता है। इस पर पालिकाध्यक्ष ने कोटेदार को पूरा राशन देने के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वह बुधवार को राशन लेने पहुंचीं तो कोटेदार ने पूरा राशन देते हुए धमकी दी कि जल्द ही उनके राशन कार्ड को उसकी दुकान से कटवा दिया जाएगा। इसको लेकर महिलाओं ने कोटेदार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

-
शासन की ओर से गरीब जनता के लिए राशन दिया जा रहा है तो कोटेदार उसे नहीं रोक सकता है। उसे पूरा राशन हर हाल में देना होगा। महिलाओं को किसी भी प्रकार की धमकी दी तो कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
-दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed