फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power remained out for 32 hours in Siklapur and for four hours in Sainik Colony.

Bareilly News: सिकलापुर में 32 तो सैनिक कॉलोनी में चार घंटे गुल रही बिजली

Mon, 10 Aug 2026 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Power remained out for 32 hours in Siklapur and for four hours in Sainik Colony.
बरेली। शहर के सिकलापुर क्षेत्र में पिछले 32 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे करीब 20 हजार उपभोक्ता भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। दुर्गानगर और कुतुबखाना सहित कई अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया है।
विज्ञापन


सिकलापुर में शनिवार सुबह दस बजे से बिजली गुल है। इससे करीब पांच हजार घरों में अंधेरा छाया रहा। जांच में पता चला कि तार जलने के कारण दो फीडर में बिजली चली गई थी। बिजली निगम के कर्मचारी मरम्मत में जुटे रहे लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। रविवार सुबह से लाइनमैन नया तार बदलने का काम कर रहे थे। नागरिकों का आरोप है कि शाम छह बजे बिजली आई, लेकिन कुछ देर बाद फिर चली गई। निर्दलीय पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है। एक साल पहले ही बंच केबल बदले गए थे, इसके बावजूद फिर से तार बदलने की नौबत आ गई है। कुतुबखाना के सौदागरान, ब्रह्मपुरी, ऊंचा सीताराम और ख्वाजा कुतुब में शनिवार दोपहर तीन बजे बिजली चली गई थी। विभाग ने स्थानीय फॉल्ट ठीक करने का दावा किया। रात एक बजे बिजली आई, पर कुछ समय बाद फिर चली गई। इससे पूरी रात करीब दस हजार उपभोक्ता परेशान रहे। विभाग का दावा है कि सीता की चौकी के पास ट्रांसफार्मर में खराबी थी, जिसे रविवार सुबह दस बजे ठीक कर दिया गया। वहीं, दुर्गानगर की सैनिक कॉलोनी में रविवार सुबह 11:30 बजे करीब 300 घरों की बिजली चली गई। शिकायत पर लाइनमैनों ने होली चौराहा पर खराब ट्रांसफार्मर को सवा तीन बजे तक ठीक कर दिया। अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सिकलापुर में बिजली आ गई थी। दूसरे फीडर में स्थानीय फॉल्ट ठीक करने के लिए बिजली काटी गई है। कुछ जगहों पर कम वोल्टेज की समस्या है, जिसके लिए तार बदले जा रहे हैं। इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed