फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power remained out all day in a dozen areas, including Didi Puram and Delapeer.

Bareilly News: डीडीपुरम, डेलापीर सहित दर्जनभर इलाकों में दिनभर गुल रही बिजली

Tue, 08 Sep 2026 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 08 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Power remained out all day in a dozen areas, including Didi Puram and Delapeer.
बरेली। जिले के 14 विद्युत उपकेंद्रों में सोमवार को तड़के चार बजे पानी भरने से डीडीपुरम, डेलापीर, कुतुबखाना, सिविल लाइंस समेत दर्जनभर इलाकों में दिनभर बिजली गुल रही। शहर के नौ और देहात के पांच उपकेंद्रों पर कर्मचारी पंप लगाकर पानी निकालने में जुटे रहे। कुछेक जगह विद्युत निगम का अमला शाम तक आपूर्ति बहाल कराने की कवायद में जुटा रहा।
विज्ञापन


काफी समय तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। इसका असर जलापूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ा। घरों में पानी भरने और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों की परेशानी बिजली कटौती ने और बढ़ा दी। बाजार और कारोबार से जुड़े लोगों को भी बिजली आपूर्ति बाधित होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



इन उपकेंद्र पर बाधित रही सप्लाई
उपकेंद्र कितनी देर गुल रही बिजली
डीडीपुरम सुबह चार से शाम पांच बजे तक
डेलापीर सुबह पांच से अपराह्न तीन बजे तक
दुर्गानगर सुबह चार से शाम चार बजे तक
जगतपुर सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक
महानगर सुबह चार से अपराह्न दो बजे तक
सनसिटी सुबह पांच से शाम चार बजे तक
सिविल लाइंस प्रथम सुबह पांच से अपराह्न तीन बजे तक
सिविल लाइंस द्वितीय सुबह पांच से अपराह्न दो बजे तक
कुतुबखाना सुबह चार से शाम चार बजे तक

देहात के इन उपकेंद्रों पर हुआ जलभराव
अधीक्षण अभियंता ग्रामीण धमेंद्र सिंह ने बताया कि मीरगंज, भोजीपुरा, देवरनिया, ठिरिया निजावत खां और अलीगंज उपकेंद्र परिसर में जलभराव हो गया था। टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पंप के माध्यम से परिसर में भरा पानी निकलवाया। उपकेंद्रों में जलभराव के चलते तकनीकी खामियां भी हुईं, जिनको दुरुस्त करवाकर आपूर्ति सुचारु कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शहर के नौ उपकेंद्रों में जलभराव हुआ था। एहतियातन संबंधित इलाकों की सप्लाई बंद कराई गई थी। पंप के माध्यम से परिसर में हुए जलभराव को मुक्त कराकर सप्लाई सुचारु करा दी गई। - ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed