फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power failure of 300 houses due to blowing of transformer, demonstration

Bareilly News: ट्रांसफार्मर फुंकने से गौटिया के तीन सौ घरों में छाया अंधेरा, धरने पर बैठे लोग

Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Power failure of 300 houses due to blowing of transformer, demonstration
एजाज नगर गोटिया के लोग बिजली लाइन खराब होने को लेकर चीफ इंजीनियर कार्यालय पर धरने पर बैठे । अमर उज?
बरेली। एजाज नगर गौटिया में पुराना कब्रिस्तान के पास लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार रात फिर खराब हो गया। इसके चलते 300 घरों में अंधेरा छा गया। बिजली के साथ लोग पानी के लिए भी तरस गए। ट्रांसफार्मर बदलने में देरी हुई तो बृहस्पतिवार को स्थानीय लोग चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। चीफ इंजीनियर ने अधिशासी अभियंता से बातकर आंदोलित लोगों को शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया तो एक घंटे में ही धरना खत्म हो गया।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि चार दिन पहले 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका था। उसके स्थान पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया था। बुधवार रात ट्रांसफार्मर ठीक होकर आया तो उसे लगाया गया, लेकिन वह भी खराब हो गया था। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाकर दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

गलियों में झूल रहे बिजली के तार
धरना स्थल पर एजाज नगर गौटिया के मुशर्रफ अंसारी, हकीम शरीफ मसूदी, मेराज अंसारी और फरजाना बेगम ने बताया कि वार्ड संख्या 75 और 79 में 100 से 200 मीटर तक बिजली के तार झूल रहे हैं। तार इतने नीचे हैं कि पैदल चलने वालों के सिर को भी छू जाते हैं। आग लग जाए तो फायर टेंडर मोहल्ले में नहीं पहुंच पाएंगे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंता आते हैं और देखकर लौट जाते हैं। कहते हैं कि जब बजट आएगा तो काम करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद ट्रॉली लगाई गई थी, ओवरलोडिंग के चलते ट्रॉली का ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। अब क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। रीवैंप योजना में एबीसी केबल व नए खंभे लगाए जाएंगे।
गौरव शुक्ला, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed